भोपाल के नरेला में 6-7 सदस्यों वाले घर में 30वोटर:दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग को सौंपे सबूत

Updated on 09-03-2026 03:36 PM
भोपाल, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को मध्यप्रदेश निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के दस्तावेज चुनाव आयोग को सौंपे।

दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि नरेला क्षेत्र के कुछ मकानों के पते पर असामान्य रूप से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं। उन्होंने तीन मकान मालिकों के शपथपत्र आयोग को सौंपते हुए बताया कि जिन घरों में वास्तविक रूप से 6 से 8 लोग रहते हैं, वहां मतदाता सूची में 30 से 40 तक नाम दर्ज हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान कई फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं और कई वास्तविक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिन अधिकारियों की लापरवाही सामने आए, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

दिग्विजय सिंह ने जिन मामलों का हवाला दिया, उनमें रतन कॉलोनी, करोंद क्षेत्र के तीन मकान शामिल हैं।

  • मकान नंबर 21 के मालिक हमीर सिंह यादव के अनुसार उनके घर में 6 कमरे हैं और परिवार के सिर्फ 4 सदस्य मतदाता हैं, जबकि मतदाता सूची में करीब 40 नाम दर्ज बताए गए हैं।
  • मकान नंबर 10 के मालिक कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके घर में करीब 8 मतदाता रहते हैं, लेकिन सूची में 36 नाम दर्ज हैं।
  • मकान नंबर 2 के मालिक पोखन लाल साहू के अनुसार उनके घर में 7 मतदाता हैं, जबकि सूची में 37 नाम दर्ज बताए गए हैं।

मकान मालिकों ने शपथपत्र में यह भी कहा कि जिन लोगों के नाम उनके पते पर दर्ज हैं, वे वहां कभी नहीं रहे और उन्हें उन व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

‘बिना सत्यापन के जोड़े गए नाम’

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित बीएलओ ने घर पर आकर सही तरीके से सत्यापन नहीं किया, जिसके कारण बड़ी संख्या में फर्जी नाम मतदाता सूची में शामिल हो गए।

आयोग से जांच और कार्रवाई की मांग

दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग से पूरे मामले की जांच कर फर्जी नामों को हटाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आयोग ने शिकायत और दस्तावेज स्वीकार करते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

इस दौरान उनके साथ शिकायतकर्ता रतन कुमार गुप्ता, पोखन लाल साहू और देव नारायण विश्वकर्मा सहित कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
भोपाल, शहर में रसोई गैस की मारामारी मची है। युद्ध की खबरों के बीच लोगों को डर है कि गैस आपूर्ति नहीं होगी। हर सेकंड हजारों बुकिंग से क्रैश साइट दूसरे…
 13 March 2026
भोपाल, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में प्रस्तावित ट्रैक मेंटेनेंस काम के कारण भोपाल मंडल से संचालित और यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें मई महीने…
 13 March 2026
भोपाल, 25 साल से अधिक समय से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक के रूप में काम कर रहे शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से पहले परीक्षा लेने के फैसले के विरोध में भाजपा के…
 13 March 2026
भोपाल, प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा भोसले की केरल में फरमान खान के साथ शादी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।…
 13 March 2026
भोपाल, भोपाल के कोहेफिजा थाने पहुंची एक दुल्हन ने गुरुवार को यह फरियाद पुलिस से की है। उसका कहना है कि होने वाले पति को 2 घंटे के लिए रिहा कर…
 13 March 2026
शाहपुरा क्षेत्र की गैस एजेंसियों के सामने दुकान खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही लोग सिलिंडर लेने और बुकिंग कराने के लिए एजेंसियों…
 13 March 2026
भोपाल। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय के दावों के विपरीत मध्य प्रदेश…
 13 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 19 मार्च से प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इस अभियान के माध्यम से प्रदेश की जल-संस्कृति…
 13 March 2026
भोपाल। संगठन सृजन अभियान से उत्साहित कांग्रेस अब ग्राम पंचायत में वार्ड स्तर पर संगठन खड़ा करने जा रही है। वार्डों में समितियां बनेंगी, जिनमें पांच से 10 लोग होंगे। इसमें…
Advt.