GNews7.com

5 पड़ोसी, 10 दोस्त और हजार हंगामे, 'चुंबक' का मजेदार ट्रेलर देख फैंस मुरीद

Updated on 27-08-2026 12:53 PM
क्या होगा जब आपके पड़ोसी ही आपका परिवार बन जाएं? एक ऐसा परिवार जो चुंबक की तरह साथ चिपका ही रहे, फिर चाहे लाख हंगामे हों? आने वाली सीरीज 'चुंबक' कुछ इसी ताने-बाने पर बुनी गई है, जिसका ट्रेलर हाल ही रिलीज किया गया और खूब पसंद किया जा रहा है। यह एक फैमिली कॉमेडी है, जिसमें पांच पड़ोसी, 10 दोस्त और उनके हजार हंगामों की कहानी है। इन हंगामों के बीच फिर ऐसा बम फटता है कि सबकी दुनिया ही पलट जाती है और मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।

'चुंबक' को 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसे शोज बनाने वाले हैट्स ऑफ प्रोडक्शन ने बनाया है। जेडी मजीठिया और आतिश कपाड़िया ने प्रोड्यूस किया है। आतिश कपाड़िया ही इसके डायरेक्टर हैं।

'चुंबक'की कहानी क्या है?

यह सीरीज आज के दौर के भारतीय मोहल्लों पर आधारित है और यह दिखाती है कि जब पड़ोसी परिवार का ही हिस्सा बन जाते हैं, तो क्या होता है। तब घर की कोई छोटी-सी बात भी जल्द ही पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बन सकती है। नतीजा यह होता है कि लोग बिना मांगे सलाह देने लगते हैं, गप्पे लगाते हैं, जश्न मनाते हैं और मदद के लिए हमेशा कोई न कोई तैयार रहता है।

'चुंबक' के ट्रेलर में क्या है?

'चुंबक' के ट्रेलर में कई तरह के मजेदार किरदारों को दिखाया गया है, जिनकी अपनी-अपनी अजीब आदतें हैं, रिश्ते हैं और कमियां भी हैं। एक तरफ मिकी और ट्विंकल जैसा रोमांटिक कपल है, जो अपने ही सपनों की दुनिया में खोया हुआ लगता है, दूसरी ओर आदित्य और प्रियंका खन्ना हैं, जिनका रिश्ता शांत और सुलझा हुआ लगता है, पर असल में हालात बिल्कुल भी शांत नहीं हैं। फिर तारापोरवाला परिवार है, जिसमें मम्मा गुलशन, फ्रेडी और हुतोक्सी हैं। इनके परिवार के अजीब रिश्ते कॉमेडी में एक और मजेदार ट्विस्ट जोड़ते हैं।
वहीं रजनी और कुकू मर्चेंट हैं, जो लगातार झगड़ते रहते हैं, पर एक-दूसरे के लिए उनका प्यार साफ दिखता है। वहीं, धर्मेंद्र और किरण केजरीवाल शादी और रिश्तों को लेकर अपनी उलझी हुई सोच सामने लाते हैं।

'चुंबक' का ट्रेलर देख फैंस फिदा, ये है कास्ट

'चुंबक' के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि यह सीरीज एकदम 90s वालों के लिए लग रही है। वो सुमित राघवन और अर्जुन बिजलानी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। फैंस ने कास्टिंग भी तारीफ की है।

'चुंबक' कब-कहां देखें?

इसमें नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अनंत वी जोशी, सुमीत व्यास, मानसी पारेख, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, सुमीत राघवन, संदीपा धर, डेलनाज ईरानी और अतुल कुमार जैसे कलाकार हैं। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10 सितंबर को प्रीमियर होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.