GNews7.com

अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ी, कुर्क संपत्ति के जब्त होने का खतरा, 40,000 करोड़ के गबन का आरोप

Updated on 10-08-2026 03:15 PM
नई दिल्ली: दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी की मुश्किल बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी दो कंपनियों रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। ये चार्जशीट शनिवार को एक स्पेशल कोर्ट में दाखिल की गई। इनमें दोनों कंपनियों के साथ-साथ ग्रुप में सीनियर अधिकारी रहे गौतम दोषी, सतीश सेठ और अमिताभ झुनझुनवाला को भी आरोपी बनाया गया है। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग और 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक फंड के गबन का आरोप है।

ईडी ने आरकॉम के खिलाफ अपनी चार्जशीट में कहा है कि कंपनी को अपराध से हुई कमाई का हिसाब 40,186 करोड़ रुपये लगाया गया है। यह बैंकों और वित्तीय संस्थानों के कंसोर्टियम को कंपनियों द्वारा नहीं चुकाई गई बकाया राशि है। साथ ही उन पर फंड जुटाने, उसका इस्तेमाल करने, छिपाने और दिखाने में भी अहम भूमिका निभान का आरोप लगाया गया है।। इसमें FCCB से मिली 1 बिलियन डॉलर की राशि के अंतिम इस्तेमाल का गलत सर्टिफिकेशन भी शामिल है।

अटैच संपत्ति जब्त करने की मांग

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक ED ने इस मामले में पहले अटैच की गई 8,078 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त करने की मांग की। यह संपत्ति रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसके प्रमोटरों और डायरेक्टरों की है। इनमें अनिल अंबानी की संपत्ति भी शामिल है।

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ चार्जशीट में कहा गया है कि जांच से पता चला कि एनएचएआई द्वारा दिए गए चार टोल-रोड प्रोजेक्ट्स से पब्लिक फंड को दूसरी जगह लगाने की एक सुनियोजित योजना थी। इनमें त्रिची-करू, त्रिची-डिंडीगुल, सलेम-उलुंदुरपेट और जयपुर-रींगस प्रोजेक्ट शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स को NHAI अनुदान और बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों से मिले लोन के जरिए फाइनेंस किया गया था। सितंबर-अक्टूबर 2010 के दौरान लगभग 187 करोड़ रुपये फर्जी सब-कॉन्ट्रैक्टिंग काम के नाम पर निकाल लिए गए।

कैसे की हेराफेरी?

आरोपपत्र में कहा गया है कि बाद में ऐसे दस्तावेज बनाए गए जिनसे इन ट्रांसफर को असली प्रोजेक्ट खर्च के तौर पर दिखाया जा सके, जबकि फंड को शेल कंपनियों और हीरा व्यापारियों के जरिए घुमाया गया। आरकॉम के बारे में कहा कि मंजूर किए गए अंतिम इस्तेमाल के बजाय, घरेलू देनदारियों को चुकाने और घुमाने के लिए धोखाधड़ी से नई क्रेडिट सुविधाओं का इस्तेमाल किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी को अमेरिका में बड़ी राहत मिली है। अमेरिका की एक अदालत ने अडानी के खिलाफ आपराधिक आरोप खारिज कर…
 11 August 2026
कोलकाता: देश के बड़े और व्यस्त रेलवे स्टेशन पर रेलवे के कुली (Licensed Porter) की मनमानी से शायद आप भी वाकिफ हों। आपका ज्यादा सामान नहीं हुआ कि वे मनमाना…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने और कच्चे तेल की कीमत में तेजी से आज घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 400 अंक…
 11 August 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। निवेशक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की चाल के बारे में नए संकेतों…
 11 August 2026
मुंबई: आप म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) में निवेश करते हैं तो आपको हम एक फंड के बारे में बता रहे हैं। यह है कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (Kotak Mahindra…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 88% कच्चा तेल आयात करता है लेकिन देश से होने वाले एक्सपोर्ट पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स टॉप पर हैं। पश्चिम एशिया संकट ने भारत के…
 10 August 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की करेंसी है ऑस्ट्रेलियन डॉलर (AU$)। वहां का एक डॉलर भारत में 67 रुपये के बराबर है। मतलब कि कोई व्यक्ति वहां यदि साल के एक लाख…
 10 August 2026
नई दिल्ली: बीते शुक्रवार को पूरे दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में जबरदस्त बारिश हुई थी। रिहायशी इलाके ही नहीं, मुख्या मार्गों पर भी बारिश का पानी इतना भर गया कि…
 10 August 2026
नई दिल्ली: राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में सीएनजी (CNG) के इस्तेमालकर्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ और आगरा…
Advt.