GNews7.com

MP में 20 करोड़ की बीयर एक्सपायर, कमी को देखते हुए एक्सपायरी डेट 9 महीने करने की तैयारी, निर्यात पर पहले ही लगी है रोक

Updated on 23-05-2026 12:53 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का संकट बढ़ता जा रहा है। बीयर का सीमित स्टॉक होने की वजह से आबकारी विभाग ने अन्य राज्यों में बीयर के निर्यात पर पहले ही रोक लगा रखी है। अब बीयर की एक्सपायरी डेट नौ माह करने की तैयारी की जा रही है। आबकारी विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर उप मुख्यमंत्री मंत्री जगदीश देवड़ा को भेजा है।

सोम डिस्टलरी की जब्त बीयर बाजार में उतरी

इसके साथ ही विभाग ने सोम डिस्टलरी की जब्त बीयर बाजार में उतारना शुरू कर दिया है। यह डिस्टलरी चार फरवरी को सील की गई थी और लगभग तीन माह से बीयर का स्टॉक वहीं रखा है। सील यूनिट में रखी लगभग 11 लाख पेटियों में से 7.28 लाख बाजार में उतारी जा रही है।

20 करोड़ की 4.38 लाख पेटियां एक्सपायर

इनमें से 20 करोड़ की 4.38 लाख पेटियां एक्सपायर हो चुकी है। गर्मी के मौसम में बीयर की अधिक डिमांड होती है। प्रदेश में प्रतिदिन दो लाख पेटियों की डिमांड है लेकिन उत्पादन केवल एक लाख का ही हो पा रहा है।इधर, शराब के प्रीमियम ब्रांड का स्टाक भी सीमित है। ग्रीष्म ऋतु में बीयर सीजन का पीक पीरियड होता है। दुकानों पर बीयर और प्रीमियम ब्रांड्स की कमी है ऐसे मे ठेकेदार इसका लाभ उठाते हुए बीयर व शराब महंगे दामों में बचे रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में सरकारी नौकरियों की संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया को बदलने के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। नए प्रावधानों के तहत अब…
 23 May 2026
भोपाल। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मृत्यु के मामले में न्याय की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला युवा…
 23 May 2026
जबलपुर/भोपाल। बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में फरार चल रहे पति समर्थ सिंह को आखिरकार भोपाल पुलिस ने जबलपुर जिला कोर्ट परिसर से हिरासत में ले लिया। आरोपित शुक्रवार शाम…
 23 May 2026
 भोपाल। जेल में बंद माफिया लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दो माह में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोगों को धमकाने, फायरिंग और फिरौती मांगने की नौ घटनाएं सामने…
 23 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में गिद्ध संरक्षण की दिशा में चल रही प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना 2026-27 शुक्रवार से शुरू हो गई। गणना के पहले ही दिन शहडोल जिले के ब्यौहारी बफर…
 23 May 2026
भोपाल। नौतपा की शुरुआत से पहले ही मध्य प्रदेश भीषण गर्मी (MP Weather Heatwave Alert) की चपेट में आ गया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा…
 23 May 2026
भोपाल। भोपाल की बहुचर्चित मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब मौत से कुछ समय पहले का ट्विशा का एक…
 23 May 2026
भोपाल। पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ते एयर फेयर के कारण विमान से सफर करने वालों की संख्या कम होने लगी है। अचानक पैसेंजर लोड कम होने से एयरलाइंस कंपनियां…
 23 May 2026
भोपाल। एम्स भोपाल की एमडी बायोकैमिस्ट्री छात्रा डा. दीपा रोशनी ने अपने शोध में फैटी लिवर बीमारी की पहचान को लेकर महत्वपूर्ण खोज की है। उनके रिसर्च में एड्रोपिन और…
Advt.