GNews7.com

दावा 90 किमी की रफ्तार का, हकीकत ई-रिक्शा जैसी! जानें क्यों भोपाल मेट्रो नहीं भर पा रही है उड़ान?

Updated on 13-06-2026 11:41 AM

 भोपाल। भोपाल मेट्रो के आरेंज लाइन के दूसरे चरण के तहत पुराने शहर में पुल बोगदा से लेकर करोंद तक आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं। इधर मेट्रो स्टेशनों के बीच की दूरी आधा से पौने दो किलोमीटर रखी गई है। लिहाजा ऑरेंज लाइन का पूरा रूट शुरू होने के बाद भी मेट्रो शायद ही 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल पाए। क्योंकि स्टेशनों के बीच की कम दूरी के कारण मेट्रो को रफ्तार पकड़ने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता।

इस बारे में प्रबंधन का कहना है कि वर्तमान में एम्स से सुभाष नगर पर अभी यात्री कम हैं और लोग मेट्रो को अच्छी तरह समझ-जान सकें, इसलिए शुरुआत में रफ्तार को सीमित रखा गया है। ज्ञात हो कि मेट्रो प्रबंधन ने संचालन से पूर्व मेट्रो को 80-90 की रफ्तार में चलने की बात कही थी, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। मेट्रो ई-रिक्शा से भी धीमी चलती है।

इन मेट्रो स्टेशनों के बीच सबसे कम फासला

सुभाष नगर से पुल बोगदा के बीच की 0.68 किलोमीटर है। पुल बोगदा से लेकर ऐशबाग मेट्रो स्टेशन की दूरी 0.78 किलोमीटर है। वहीं पूरे ऑरेंज लाइन ट्रैक की बात करें तो बोर्ड ऑफिस चौराहे से एमपी नगर स्टेशन की दूरी 0.64 किलोमीटर सबसे कम है।

सिंधी कॉलोनी से नादरा के बीच सबसे लंबा सफर

ऑरेंज लाइन में सिर्फ तीन मेट्रो स्टेशन ऐसे हैं, जहां बीच की दूरी सवा एक से पौने दो किलोमीटर की है। पहला लंबा रूट नादरा बस स्टैंड से लेकर सिंधी कॉलोनी के बीच का है, जिसकी दूरी सबसे ज्यादा 1.85 किलोमीटर है। इसके बाद कृषि उपज मंडी से करोंद चौराहा के बीच 1.45 किलोमीटर और एम्स से अलकापुरी के बीच 1.15 किलोमीटर की दूरी है। बाकी सभी स्टेशनों के बीच का फासला आधा से लेकर पौने एक किलोमीटर तक ही सीमित है।

पुराने शहर में मेट्रो स्टेशनों के बीच की दूरी का अंतराल

सुभाष नगर से पुल बोगदा: 0.68 किलोमीटर पुल बोगदा से ऐशबाग: 0.78 किलोमीटर ऐशबाग से भोपाल रेलवे स्टेशन: 1.51 किलोमीटर भोपाल रेलवे स्टेशन से नादरा बस स्टैंड: 0.81 किलोमीटर नादरा बस स्टैंड से सिंधी कालोनी: 1.85 किलोमीटर सिंधी कॉलोनी से डीआइजी बंगला: 0.95 किलोमीटर डीआइजी बंगला से कृषि उपज मंडी: 1.19 किलोमीटर कृषि उपज मंडी से करोंद चौराहा: 1.45 किलोमीटर नोट - आरेंज लाइन का रूट 16.74 किलोमीटर का है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के 33 जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान आंधी-बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट,…
 17 June 2026
भोपाल, एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ा दी गई है। इससे पहले रिमांड पूरी…
 17 June 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी में है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बात…
 17 June 2026
भोपाल, अपनी धीमी रफ्तार को लेकर सुर्खियों में आई भोपाल मेट्रो जल्द ही नए कलेवर में नजर आएगी। इसकी न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि फेरे भी बढ़ जाएंगे। जुलाई में सिग्नलिंग…
 17 June 2026
भोपाल, भोपाल में रोहित हाउसिंग सोसायटी के करीब 300 सदस्य पिछले करीब 15 सालों से अपनी ही जमीन की रजिस्ट्री और प्लॉट आवंटन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे…
 17 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनके करियर के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। वे पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी…
 17 June 2026
भोपाल। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नवदुनिया से विशेष बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर…
 17 June 2026
भोपाल। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी पार्सल डिलीवरी कॉल के जरिए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नरेंद्र कुमार अहिरवार का मोबाइल हैक कर…
 17 June 2026
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मंत्री और बागली व हाटपिपल्या से तीन बार विधायक रह चुके दीपक जोशी के नाम और छवि का दुरुपयोग किए जाने का मामला सामने आया है।…
Advt.