GNews7.com

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

Updated on 13-06-2026 11:56 AM

अम्बिकापुर। आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में आदरणीय कलेक्टर अजीत वसंत एवं आदरणीय जिला सीईओ विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के पहचान, सत्यापन एवं अद्यतन डेटा संग्रह हेतु आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

10 जून से 12 जून 2026 तक समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, सत्यापन एवं अद्यतन डेटा संग्रह के व्यापक सर्वेक्षण कार्य के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की मितानिनों, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लखनपुर में किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सर्वेक्षण की उपयोगिता एवं महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान करने की प्रक्रिया, उन्हें आवश्यक उपकरणों एवं यात्रा भत्ता जैसी सुविधाओं से जोड़ने तथा सर्वेक्षण के दौरान उनकी जानकारी को अद्यतन करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सर्वेक्षण प्रपत्रों को सही एवं स्पष्ट रूप से भरने हेतु सर्वे दल प्रभारियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम(RPwD Act), 2016 के अंतर्गत शामिल 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। दिव्यांगताओं की पहचान, लक्षण, रोकथाम एवं चिन्हांकन के संबंध में चर्चा की गई तथा चिन्हांकित बच्चों की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस प्रशिक्षण में 74 ग्राम पंचायतो के कुल 275 प्रतिभागियों ने सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। बच्चों के चिन्हांकन के पश्चात उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु भी आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। विशेष रूप से आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा विभाग के CWSN (Children With Special Needs) से संबंधित सूचकांकों एवं बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सिंह,विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी. के. गुप्ता, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह, बीआरसी दीपेश पांडे एवं अरविंद गुप्ता (बीपीओ) के निर्देशन में बीआरपी समावेशी शिक्षा भागवत देवांगन एवं वैदेही द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जनपद पंचायत से ABP फेलो शुभिता शुक्ला द्वारा भी सर्वेक्षण कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। सहयोगी के रूप में सीएसी हेमसागर प्रधान, भागीरथी कुमार, अजय, जीवन दास, दुष्यंत कश्यप सहित अन्य शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों का सराहनीय योगदान रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 June 2026
कोण्डागांव। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक के बाद साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की…
 17 June 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों के किसानों के लिए सौर सुजला योजना वरदान साबित हो रही है। हजारों किसान अपनी खेती में सोलर पंप लगाकर खेतों की…
 17 June 2026
जगदलपुर। कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, शिकायत निवारण एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कार्यालय के प्रेरणा…
 17 June 2026
एमसीबी। स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन…
 17 June 2026
बीजापुर। कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक…
 17 June 2026
बीजापुर। नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी…
 17 June 2026
बीजापुर। कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास, बेहतर…
 17 June 2026
बीजापुर। जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्वर्गीय दयाराम मांझी का…
 17 June 2026
कोरिया, छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष लल्ला सिंह की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि…
Advt.