वन मंत्री केदार कश्यप ने दहिकोंगा तेंदूपत्ता फड़ का किया निरीक्षण

Updated on 27-04-2026 01:37 PM

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और संग्राहकों को हो रहे ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री  कश्यप ने दो संग्राहकों के मोबाइल में स्वयं ऑनलाइन एंट्री कर भुगतान प्रक्रिया को पूरा कराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारदर्शी और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है।

वन मंत्री ने संग्राहकों से सीधे संवाद कर उन्हें “तेंदूपत्ता तिहार” की बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े श्रमिकों की आय बढ़ाने और उनकी सुविधाओं में सुधार के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर कोंडागांव के वन मंडलाधिकारी  चूड़ामणि सिंह, संयुक्त वन मंडलाधिकारी डॉ. आशीष कोटरिवार, परिक्षेत्र अधिकारी कोंडागांव, परिक्षेत्र अधिकारी दहिकोंगा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उईके एवं पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने जिले में सड़क सुरक्षा एवं नशा नियंत्रण को लेकर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होने…
 30 April 2026
सुकमा। जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य व्यापक स्तर पर सुचा प से जारी है। कुछ समाचार पत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण बंद होने संबंधी खबरें प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने…
 30 April 2026
सुकमा। नीति आयोग के प्रतिनिधि चंद्र शेखर चेरुकू ने सुकमा जिले का दौरा किया। इस दौरान कोंटा विकासखंड में आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों…
 30 April 2026
सूरजपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच सूरजपुर में एक मानवीय व सराहनीय पहल की गई है। वरिष्ठ नागरिक संघ सूरजपुर द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से…
 30 April 2026
सूरजपुर, आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत…
 30 April 2026
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष संदीप शर्मा ने आज सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पूरक पोषण आहार योजना, मध्यान्ह भोजन योजना…
 30 April 2026
सूरजपुर। राज्य शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ तथा कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले में ष्सही दवा दृ शुद्ध आहारष् अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष…
 30 April 2026
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 के परिणामों में सूरजपुर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले का…
 30 April 2026
सूरजपुर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण - मकानसूचीकरण से संबंधित कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जनगणना कार्य…
Advt.