भोपाल के वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर:एक्टिवा, बाइक और कार को मारी टक्कर, महिला घायल; केस दर्ज

Updated on 09-03-2026 03:38 PM
भोपाल, भोपाल के वीआईपी रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक एक्टिवा, एक अन्य बाइक और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार महिला को हल्की चोट आई है। घटना कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह रविवार रात करीब 10:30 बजे न्यू मार्केट से अपने घर लौट रही थी। वीआईपी रोड पर कोजा चौराहा और इम्पीरियल सेबर के बीच पीछे से तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले एक एक्टिवा और एक अन्य बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद उसी कार ने महिला की कार को दाहिनी ओर से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से कार का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में महिला के पैर और सिर में हल्की चोट आई, जबकि साथ बैठी उसकी बहन सुरक्षित है।

घटना के बाद कुछ देर के लिए वीआईपी रोड पर जाम की स्थिति भी बन गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। फरियादी की शिकायत पर कार के चालक के खिलाफ कोहेफिजा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला के अनुसार, कार एक युवती चला रही थी। पुलिस ने वाहन को खड़ा करवा लिया है और मामले की जांच की जा रही है। एक्टिवा और बाइक सवारों की ओर से फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
मप्र के सरकारी विभागों और निगम-मंडलों में एक लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी हैं। इनकी नियुक्ति, वेतन भुगतान आदि का जिम्मा निजी एजेंसियों के पास है। अक्सर आरोप लगते हैं…
 11 March 2026
भोपाल, रंगपंचमी की रात श्यामला हिल्स के स्मार्ट सिटी रोड पर अपनी एक्टिवा से लौट रहे दो व्यापारी भाइयों से बदमाशों ने चाकू की नोंक पर 55 लाख रुपए लूट लिए।…
 11 March 2026
भोपाल, होली और रंगपंचमी के उत्सव के बीच राजधानी में साहित्यिक रंग भी घुलेंगे। शहर के सोमवारा स्थित भवानी चौक में 14 मार्च शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन…
 11 March 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों से कहा है कि रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के कदम उठाएं और स्टॉक की समीक्षा करें। होटल, मॉल, बल्क एलपीजी सिलेंडर उपयोग करने वाले…
 11 March 2026
भोपाल, भोपाल के बड़ा तालाब पर अतिक्रमण किया गया है। अब अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्राइबल) की फटकार से अफसर हरकत में…
 11 March 2026
भोपाल। शहर के इंदिरा गांधी महिला एवं बाल्य गैस राहत अस्पताल की डॉ. पूजा तिवारी ने गर्भवती महिला और उसके पति को यह कहकर लौटा दिया कि अस्पताल में सर्जिकल उपकरण…
 11 March 2026
भोपाल। शाहजहांनाबाद क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले अतुल निहाले को सुनाई गई फांसी की सजा फिलहाल टल गई है। मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय ने…
 11 March 2026
भोपाल। पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और ऊर्जा आपूर्ति पर मंडराते संकट के बीच राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के लाखों रसोई गैस उपभोक्ता एक नई डिजिटल समस्या से जूझ रहे हैं।…
 11 March 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी की एकलपीठ के समक्ष सोमवार को शिशु का भ्रूण लेकर पहुंचा रीवा निवासी दयाशंकर पांडे फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। उसने…
Advt.