GNews7.com

'मैं इन्हें देशद्रोही बोल रहा', मनोज मुंतश‍िर ने जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों को कोसा, लोगों ने जमकर खदेड़ा

Updated on 22-07-2026 02:53 PM
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और हिंसा को देख जहां आंख नम है, हर दिल मायूस है, नाराज है, वहीं 50 साल के मनोज मुंतश‍िर ने एक हालिया इंटरव्‍यू में जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को 'देशद्रोही' बता दिया है। वो भी 'पूरी जिम्‍मेदारी' से। हालांकि, ऐसा कहते ही वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। जहां कुछ यूजर्स उन्‍हें 'आदिपुरुष' के छ‍िछोरे डायलॉग्‍स की याद दिला रहे हैं, वहीं कुछ ने प्रार्थना की है कि आज की पीढ़‍ि जो झेल रही है, वह गीतकार की आने वाली पीढ़‍ियों को ना झेलनी पड़े।

यूपी के अमेठी में पैदा हुए मनोज मुंतश‍िर ने अपनी इस नई बातचीत में साफ-साफ कहा है कि वह कभी जंतर-मंतर नहीं जाएंगे, क्‍योंकि प्रदर्शनकारियों के साथ जो लोग हैं, उनके साथ खड़े होना उन्‍हें पंसद नहीं है। 'टाइम्‍स नाउ नवभारत' संग बातचीत में वह कहते हैं, 'मैं कभी जंतर-मंतर नहीं जाऊंगा.... इसलिए नहीं जाऊंगा कि जो लोग रिप्रजेंट कर रहे हैं इस वक्‍त जंतर-मंतर को, सैडली... वो ऐसे लोग नहीं हैं, जिनके साथ खड़े होकर मुझे अच्‍छा लगेगा।'

NEET पेपर लीक, आत्‍महत्‍याओं पर भी बोले मनोज मुंतश‍िर

हालांकि, इस बातचीत के दौरान NEET पेपर लीक के लिए मनोज मुंतश‍िर ने मोदी सरकार को जिम्‍मेदार माना। जब मनोज मुंतश‍िर से कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, 'इस देश के युवा कॉकरोच जनता पार्टी से बेहतर के हकदार हैं। इस दुनिया में कौन कह सकता कि NEET का पेपर लीक हुआ तो यह बहुत अच्‍छा हुआ? कौन बोलेगा ये... ये गलत हुआ। एक बच्‍चे की भी अगर जान गई है तो यह पूरे सिस्‍टम की जवाबदेही है।'

'बड़ी जिम्मेदारी के साथ मैं इन्हें देशद्रोही बोल रहा हूं'

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए उन्‍होंने आगे कहा, 'लेकिन इस पर बात हो रही है कि जंतर-मंतर पर... भाषण मैं भी सुन रहा हूं, कौन लोग आ रहे हैं मैं भी देख रहा हूं, भारत तेरे टुकड़े होंगे, वाले लोग आ रहे हैं... कश्‍मीर भारत का हिस्‍सा नहीं है... बड़ी जिम्मेदारी के साथ मैं इन्हें देशद्रोही बोल रहा हूं... हमारे प्रभु श्रीराम को सीता का पति.... इतना अपमानजनक।'

यूजर ने कहा- अगर हजारों युवा देशद्रोही हैं तो...

अब इस इंटरव्‍यू का क्‍ल‍िप सोशल मीडिया खासकर X पर चर्चा के केंद्र में आ गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'देशद्रोही की परिभाषा क्या है मनोज मुंतशिर? विचारधारा बदल लेना करियर के लिए। अगर हजारों युवा देशद्रोही हैं तो इस देश को पीएम भी नहीं बचा सकते।'

'समझ नहीं आ रहा, सीता के पति में अपमानजनक क्‍या था?'

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे तो अभी तक समझ नहीं आया कि सीता के पति में डेरोगेट्री (अपमानजनक) क्‍या था? उन्‍हें 'सियावर राम' ही तो कहते हैं। और कॉमेडियन कुणाल कामरा ने जो कहा वह भगवान राम के लिए था या किसी और के लिए...'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
 28 July 2026
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
 28 July 2026
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभ‍िनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
 28 July 2026
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
 28 July 2026
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
 28 July 2026
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के ख‍िलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय श‍िक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्‍तीफा…
 27 July 2026
साउथ के स्टार एक्टर-डायरेक्टर धनुष ने एक बार फिर राजनीति में आने की अटकलों को हवा दी है। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि वे सिर्फ फिल्मों से जुड़े जश्न…
 27 July 2026
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
 27 July 2026
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
Advt.