GNews7.com

'कृति सेनन मेरी बहन, मुझे प्रॉब्‍लम नहीं तो आपको क्‍यों?' नुपूर सेनन ने राखी ऐड में कपड़ों पर दिया करारा जवाब

Updated on 26-08-2026 04:29 PM
एक्ट्रेस कृति सेनन अपने रक्षा बंधन ऐड के लिए विवादों में घिरी हुईं हैं। कपड़ों और कुत्ते को राखी बांधने को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। कृति के इसपर सफाई देने के बाद भी विवाद थमा नहीं और अब मामला राजनीति तक पहुंच गया है, राहुल गांधी के सपोर्ट के बाद अब कृति की छोटी बहन नूपुर सेनन भी उनके बचाव में उतरी हैं और उन्होंने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

कृति ने 23 अगस्त को ज्वेलरी ब्रैंड के लिए एक विज्ञापन किया था। जिसमें वो रक्षा बंधन मनाती नजर आईं, उन्होंने डीप-नेक, ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज और कैप पहना था। इस विज्ञापन में वो कुत्ते को राखी भी बांधती नजर आईं जिसपर दर्शकों ने नाराजगी जताई और उनके कपड़ों पर सवाल उठाए। जिससे उन्हें खूब आलोचना का सामना करना पड़ा।

कृति सेनन के कपड़ों को लेकर फूटा यूजर्स का गुस्सा

मंगलवार को कृति सेनन ने रक्षा बंधन के लिए ज्वेलरी ब्रैंड के लिए ऐड में अपनी ड्रेस को लेकर हो रही आलोचना पर बात की। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया यूजर्स के एक ग्रुप से उनके डीप-नेक, ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज के लिए आलोचना का सामना करना पड़। कुछ लोगों का कहना था कि पारंपरिक भारतीय त्योहार से जुड़े कैंपेन के लिए यह लुक सही नहीं था।

राहुल गांधी का कृति सेनन को सपोर्ट

राहुल गांधी ने कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बीच उनका समर्थन किया। उन्होंने कृति का बयान अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसकी अपनी पसंद है और महिलाओं को अपनी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करना चाहिए।' आखिर में उन्होंने #smashThaPatriarchy भी लिखा, जिसका मतलब है 'पितृसत्ता को खत्म करो।'

कंगना रनौत ने भी जमकर की कृति सेनन की आलोचना

कंगना रनौत रक्षा बंधन विज्ञापन को लेकर कृति पर तंज कसने के बाद चर्चा में आई थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि कोई ऐसे कपड़े पहनकर अपने भाई-बहन को राखी क्यों बांधेगा। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, 'महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है, हमारे वॉर्डरोब में तरह-तरह के कपड़े हैं। आज की महिला ग्लोबल है - कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक - इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? हा हा, यह ऐड जानबूझकर अजीब (क्रीपी) बनाया गया लगता है।'

कृति सेनन का ट्रोल्स पर पलटवार

अब इसप कृति ने चुप्पी तोड़ी और आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि महिलाओं को हमेशा उनके कपड़ों की पसंद के लिए परखा जाता है और सवाल किया कि किसी महिला के कपड़े हमेशा आलोचना का विषय क्यों बनते हैं। उन्होंने लिखा, 'त्योहारों का असली मतलब आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं के प्रति आपकी भावनाओं और उनके अर्थ में होता है। रक्षाबंधन सुरक्षा का बंधन है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की सुरक्षा वैसे ही कर सकते हैं जैसे कोई भाई करता। हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं। और हमारे लिए, यह प्रार्थना और वादा हमारे डॉग्स के लिए भी है! आखिर, वे भी तो परिवार का हिस्सा हैं!'

कृति ने किए तीखे सवाल

कृति ने आगे लिखा, 'साथ ही, हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? एथनिक फैशन सालों में बदला है, लेकिन फिर भी एक महिला के कल्चर के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से मापा जाता है!! कल्चर और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं!'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.