नीट परीक्षा : कलेक्टर मिश्रा ने सभी अभ्यर्थियों से धैर्य, आत्मविश्वास एवं शांत मन से परीक्षा में शामिल होने की अपील की

Updated on 02-05-2026 08:56 PM

बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में आयोजित की जाएगी। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले जिले के सभी अभ्यर्थियों से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बिना किसी घबराहट के पूरे आत्मविश्वास, धैर्य एवं शांत मन से परीक्षा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने परीक्षार्थियों को खुद पर विश्वास रखते हुए बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल होने को कहा है। 

मिश्रा ने कहा कि परीक्षाएं केवल स्मृति की नही, बल्कि आपके धैर्य की भी परीक्षा होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शांत मन से खुद पर विश्वास करते हुए प्रश्नों को हल करने की समझाईश दी है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी के साथ मेहनत करने से परीक्षार्थी को उनका फल अवश्य मिलता है। मिश्रा ने नीट परीक्षा में शामिल होने वाले जिले की सभी विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य एवं परीक्षा में उनकी सफलता की कामना की है।

कलेक्टर मिश्रा ने जिले के सभी परीक्षार्थियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार 03 घण्टा पूर्व परीक्षा केन्द्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने एवं ड्रेस कोड सहित नीट परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा है। उन्होंने सभी पालकों से भी अपने बच्चों को प्रोत्साहित करने एवं किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव से मुक्त रखने के अलावा परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में पहुँचाने की भी अपील की है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
गरियाबंद ।  फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेम्हरतरा मेें आज सुशासन तिहार के अंतर्गत संवाद से संपूर्ण समाधान के तहत् प्रथम दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में…
 05 May 2026
गरियाबंद।  जिले के अंतर्गत देवभोग वन परिक्षेत्र की समितियों में तेन्दूपत्ता का संग्रहण कार्य 24 अप्रैल 2026 से तथा गरियाबंद, धवलपुर, नवागढ़, परसुली, छुरा, मैनपुर, तौरेंगा एवं कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र की समितियों…
 05 May 2026
गरियाबंद। सही दवा, शुद्ध अहार यही है छत्तीसगढ़ का आधार अभियान के तहत आज फिंगेश्वर ब्लॉक स्थित थोक दवा दुकान नीलम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…
 05 May 2026
गरियाबंद। जिले के ग्राम पिपरछेड़ी की जय मां वैष्णवी समूह से जुड़ी महिला सौहद्रा साहू आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उन्होंने मछली पालन को अपनी आजीविका का…
 05 May 2026
बिलासपुर।  मस्तुरी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल प्रांगण सोंठी में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 144 आवेदनों में…
 05 May 2026
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात दी गई है। बिजली विभाग ने नया कनेक्शन लेने के लिए बार-बार दफ्तर जाने से मुक्ति दिलाने हेतु…
 05 May 2026
रायपुर। पावर लिफ्टिंग में प्रदेश का नाम रौशन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी  किशन लाल को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी के सहायता कोष से 10 हजार रुपए का चेक…
 05 May 2026
रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। ब्लॉक आरंग के ग्राम छटेरा में…
 05 May 2026
रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आरंग के ग्राम छटेरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीण महिलाओं के जीवन में नई रोशनी भर दी है। वर्षों से लकड़ी के चूल्हे…
Advt.