बनर्जी ने सीआईडी से मांगा है और समय
अभिषेक बनर्जी ने सीआईडी को एक पत्र भेजकर बताया कि कलकत्ता हाई कोर्ट में एक मामला चल रहा है और इस सप्ताह सुनवाई होनी है। साथ ही, उन्होंने बताया कि वे अभी दिल्ली में हैं। पत्र में अभिषेक ने अतिरिक्त समय की मांग की। गौरतलब हो कि सोमवार शाम सीआईडी की एक टीम तीसरी बार अभिषेक के कालीघाट स्थित घर पहुंची। मुख्य गेट बंद मिलने पर अधिकारियों ने तीसरा नोटिस देने से पहले उस जगह की वीडियोग्राफी की।लीगल टीम ने तीसरे समन पर उठाया सवाल
अभिषेक की लीगल टीम ने बताया कि 5 जून के आदेश के बाद सोमवार को जस्टिस कौशिक चंदा के सामने यह मामला उठाया गया, क्योंकि इसे रेगुलर बेंच के सामने पेश किया जाना था। जस्टिस चंदा को बताया गया कि सुनवाई 10 जून को होनी है। तीसरे समन को देखते हुए, लीगल टीम मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट को भी इस बारे में जानकारी दे सकती है। अभिषेक की लीगल टीम के एक सदस्य ने कहा कि यह जल्दबाजी में किया गया काम लग रहा है और इसके पीछे कोई बुरी मंशा हो सकती है।
