GNews7.com

शिक्षक नहीं तो स्कूल नहीं! कोंडागांव में ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल पर जड़ा ताला

Updated on 28-07-2026 02:00 PM
कोंडागांव। कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम रांधना के अमोड़ीपारा शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षकों की कमी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नियमित शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने से नाराज पालकों ने सोमवार को स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। स्थिति ऐसी रही कि मौके पर पहुंचे विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) भी ग्रामीणों को समझाकर स्कूल शुरू नहीं करा सके और बिना समाधान के लौटना पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार शिक्षा सुधार के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हाल ही में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा संलग्न (अटैच) शिक्षकों को मूल पदस्थापना वाले स्कूलों में लौटने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद गांव के लोगों ने लंबे समय से संलग्न प्रधान पाठक को वापस भेजने और स्कूल में नियमित शिक्षक की नियुक्ति की मांग तेज कर दी।

तीन साल से शिक्षक संकट
पालकों के मुताबिक, स्कूल पिछले तीन वर्षों से शिक्षक की कमी से जूझ रहा है। प्रधान पाठक के संलग्नीकरण के बाद बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

BEO की समझाइश भी बेअसर
तालाबंदी की सूचना मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ स्कूल पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर ताला खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन पालक अपनी मांगों पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक नियमित शिक्षक की नियुक्ति नहीं होगी, तब तक स्कूल नहीं खुलेगा।

उग्र आंदोलन की चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्कूल में शिक्षक की पदस्थापना नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस घटना ने कोंडागांव जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 July 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन (एनकॉर्ड) समन्वय समिति की मासिक बैठक हुई। बैठक में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी (नशीले)…
 29 July 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 25 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर…
 29 July 2026
गरियाबंद। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत के आधार पर श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई से 103 मजदूरों को उनका लंबित वेतन मात्र दो दिनों के भीतर दिलाया गया। श्रम…
 29 July 2026
जशपुरनगर। टीबी मुक्त भारत अभियानः कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक विगत दिवस 27 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया। उन्होंने विकासखंड एवं नगरीय निकायों  लिए नोडल अधिकारियों…
 29 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप संचालित सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के क्रियान्वयन संबंध में सोमवार को कलेक्टर  रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में अधिकारियों…
 29 July 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष के समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत 80 प्रतिशत से अधिक भुगतान हो चुके कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा…
 29 July 2026
जशपुरनगर। लोक निर्माण विभाग ने कोतबा-बागबहार मार्ग पर गड्ढों को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य…
 29 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के…
 29 July 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर व्यास ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों…
Advt.