GNews7.com

'हनुमान अंश' को विदेशों तक पहुंचाने की हो चुकी तैयारी, देशभर में बम्पर कमा चुकी फिल्म अब वर्ल्डवाइड रिलीज

Updated on 04-09-2026 04:12 PM
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

'होम्बले फिल्म्स' प्रोडक्शन बैनर ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर घोषणा की कि वह अपनी इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट 'होम्बले ओवरसीज' के जरिए इस फिल्म को विदेशों में प्रदर्शित करेगा।

‘हनुमान अंश’ को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं

'होम्बले फिल्म्स' को 'केजीएफ' और 'कांतारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्मों के सपोर्ट के लिए जाना जाता है। प्रोडक्शन हाउस ने अपनी पोस्ट में कहा, 'आस्था में रची-बसी एक कहानी। सीमाओं से परे एक यात्रा। हमें गर्व है कि हम 'होम्बले ओवरसीज' के माध्यम से फिल्म ‘हनुमान अंश’ को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।'

'महाराज जी की आध्यात्मिक यात्रा अब पूरी दुनिया तक पहुंचेगी'

पोस्ट के जरिए कहा गया है, 'नीम करोली बाबा महाराज जी की आध्यात्मिक यात्रा अब पूरी दुनिया तक पहुंचेगी, क्योंकि हनुमान अंश 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।'

'हनुमान अंश' की कहानी डॉ. राम भोसले के इर्द-गिर्द घूमती है

विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित 'हनुमान अंश' की कहानी डॉ. राम भोसले के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिनकी भूमिगत क्रांतिकारी से योगी बनने तक की यात्रा नीम करोली बाबा के मार्गदर्शन में आगे बढ़ती है। नीम करोली बाबा को भक्त महाराज जी भी कहते हैं।

इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही

महाराज जी के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित यह फिल्म आस्था, सेवा और आंतरिक परिवर्तन जैसे विषयों को दर्शाती है। सात अगस्त को भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही। पहले दो हफ्तों में फिल्म ने बेहद कम कमाई दर्ज की, लेकिन बाद में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते इसकी रफ्तार बढ़ने लगी।

28 दिनों के भीतर 3644% का मुनाफा

फिल्म ने इसके बाद रफ्तार पकड़ ली है। ट्रेड वेबसाइट sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 72.97 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई और 61.88 करोड़ रुपये की नेट कमाई दर्ज की है। केवल 2 करोड़ की लागत से बनी ये फिल्म 28 दिनों के भीतर 3644% का मुनाफा कमा चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.