GNews7.com

रैपर सैंटी शर्मा को महंगा पड़ा CJP प्रदर्शन पर अनर्गल बयान, YouTube ने हमेशा के लिए डिलीट कर दिया चैनल!

Updated on 20-07-2026 01:47 PM
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था, वहीं रैली के संसद भवन के करीब पहुंचते ही उन पर दोपहर करीब 12 बजे आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। इस बीच, चर्चा में मध्य प्रदेश के रतलाम में पैदा हुए रैपर-सिंगर सैंटी शर्मा भी हैं। वह एक नए विवाद में फंस गए हैं, जहां कॉकरोच जनता पार्टी के बारे में टिप्पणी करने के बीच उनका YouTube चैनल डिलीट कर दिया गया है। कथ‍ित तौर पर सैंटी शर्मा 'बिग बॉस 20' में नजर आने वाले हैं।

इससे पहले कि हम सैंटी शर्मा से जुड़े विवाद के बारे में आगे बताएं, चर्चा है कि सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी को बातचीत के लिए मिलने बुलाया है। नीट पेपर लीक और छात्रों की आत्‍महत्‍या पर श‍िक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग कर रहे CJP प्रदर्शनकारी लगतार 23 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस बीच CJP प्रवक्‍ता सौरव दास ने बताया कि सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया है और वे स्‍वास्‍थय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं।

11 साल पुराना था सैंटी शर्मा का यूट्यूब चैनल!

बहरहाल, सैंटी शर्मा से जुड़े विवाद पर लौटते हैं। रैपर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा है कि YouTube ने उनके चैनल पर एक्‍शन लिया है। उन्‍होंने घटनाक्रम पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, 'मेरे चैनल में 11 साल से अधिक का क्रिएटिव काम, म्यूजिक रिलीज और निजी यादें शामिल थीं।'

सैंटी शर्मा ने कहा था- CJP बस इंटरनेट ड्रामा, कीड़े पनपते हैं तो खत्‍म करना चाहिए

सैंटी शर्मा को लेकर यह विवाद तब शुरू हुआ, जब रैपर ने CJP के प्रदर्शन को 'सिर्फ एक इंटरनेट ड्रामा' बताया। अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' में संगीत देने वाले सैंटी शर्मा ने कॉकरोच पर स्‍प्रे छ‍िड़कते हुए एक तस्‍वीर शेयर की थी और लिखा था, 'घर में जब कॉकरोच या अन्‍य कीड़े पनपते हैं तो उन्‍हें जल्‍दी दवा का स्‍प्रे कर खत्‍म कर देना चाहिए। विदेशी ताकतें भारत में इस कॉकरोच को तेजी से फैला रही हैं। आजकल कई लोग ट्रेंड्स देखकर आंख मूंदकर फॉलो करने लगते हैं।'

सैंटी शर्मा का दावा- CJP पर बयान के कारण डिलीट किया गया चैनल

सैंटी शर्मा का दावा है कि उनके बयान के बाद इंटरनेट पर उन्‍हें तीखी प्रतिक्रियाएं मिलीं। रैपर ने बड़ी संख्या में नफरत भरे मैसेज मिलने की भी बात की। उन्‍होंने अब यूट्यूब चैनल हटाए जाने के बाद बयान में कहा है, 'यूट्यूब ने कंफर्म किया है कि मेरा चैनल हमेशा के लिए डिलीट कर दिया गया और अब कभी रिकवर नहीं किया जा सकेगा। यह सब मेरे उस बयान के बाद हुआ, जो मैंने CJP के बारे में दिया था। मुझे ऐसा लगता है कि मेरा चैनल राजनीति का श‍िकार बना है।'

'वो मेरा चैनल मुझसे छीन सकते हैं, मेरी आवाज नहीं'

सैंटी शर्मा अपने बयान के आख‍िर में लिखते हैं, 'वो मेरा चैनल मुझसे छीन सकते हैं, लेकिन वो इसे दोबारा शुरू करने को लेकर मेरी आवाज, मेरा जज्‍बा और मेरी लगन को नहीं छीन सकते। मेरा साथ देने वाले सभी लोगों का धन्‍यवाद।'

रैपर सैंटी शर्मा कौन हैं?

सैंटी शर्मा का असली नाम गणेश शर्मा है। रतलाम के इस रैपर ने 2014 में अपनी संगीत यात्रा शुरू की। वह एक इंडिपेंडेंट म्‍यूजिक और डिजिटल कंटेंट आर्टिस्‍ट के तौर पर पहचान बना चुके हैं। उन्‍होंने सबसे पहले रैपर बादशाह के बारे में बयान देकर चर्चा बटोरी थी। सैंटी शर्मा को लेकर बीते दिनों यह भी खबर आई थी कि उन्‍हें 'बिग बॉस 20' का ऑफर मिला है।

सैंटी शर्मा ने खुशी मुखर्जी के बारे में दिया था विवादित बयान

सैंटी शर्मा ने बीते दिनों इंस्टाग्राम पर खुशी मुखर्जी का वीडियो शेयर कर अनर्गल बातें लिखी थीं। उन्‍होंने लिखा, 'ऐसी लड़कियों की वजह से भारत में रेप ज्यादा होते हैं। सोशल मीडिया पर बच्चे भी होते हैं, इसलिए हमें ऐसा कंटेंट पोस्ट करना चाहिए जो शालीन और समाज के लिए अच्छा हो। प्लेटफॉर्म्स और जिम्मेदार लोगों को भी इस बात पर ध्यान देना चाहिए। सोशल मीडिया पर खुलेआम इस तरह देह दर्शन सही नहीं है। दीदी आपसे रिक्वेस्ट करता हूं कि हमारी आने वाली जेनरेशन का भविष्य खराब मत करो।'

रैपर सैंटी शर्मा के गाने

सैंटी शर्मा साल 2016 में 'सुनी सुनी सदको' गाने से चर्चा में आए थे। फिर 2017 में रैप ट्रैक 'उड़ान' ने उन्हें पॉपुलैरिटी दी। वह अब तक 'एक थी मेरी गर्लफ्रेंड', 'किलिन', 'कोशिश मेरी', 'ट्रिब्यूट', 'गैंगस्टा', 'बाहों में' और 'बैकलेस ड्रेस' जैसे गाने बना चुके हैं। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' में 'देसी कॉप्स' गाना लिखा और गाया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
 28 July 2026
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
 28 July 2026
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभ‍िनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
 28 July 2026
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
 28 July 2026
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
 28 July 2026
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के ख‍िलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय श‍िक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्‍तीफा…
 27 July 2026
साउथ के स्टार एक्टर-डायरेक्टर धनुष ने एक बार फिर राजनीति में आने की अटकलों को हवा दी है। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि वे सिर्फ फिल्मों से जुड़े जश्न…
 27 July 2026
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
 27 July 2026
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
Advt.