GNews7.com

'छी, इस तरह के कलाकारों को शर्म आनी चाहिए', सोनू निगम ने छात्रों के आंदोलन पर जो कहा, खूब हो रही थू-थू

Updated on 23-07-2026 12:59 PM
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया बयान ने उन्हें आलोचनाओं में घेर लिया है। इस प्रोटेस्ट में छात्र लगातार धरने पर बैठे हैं और रैलियां भी निकाल रहे हैं। सोनू निगम एक इवेंट में पहुंचे तो उनसे भी इस मुद्दे पर सवाल पूछा गया।

NEET पेपर लीक के आरोपों और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों को अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का खुलकर सपोर्ट मिल रहा है। वहीं इन सबके बीच सोनू निगम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इवेंट में पहुंचे सोनू निगम से पूछा गया, 'देश में एक सिचुएशन चल रहा है, स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट चल रहा है...' जिसपर सिंगर ने सवाल को काटते हुए दो शब्दों में अपनी बात रखी।

सोनू निगम ने कही दो टूक- मैं यहां किसलिए आया हूं

सोनू निगम ने कहा, 'मैं यहां किसलिए आया हूं, बस बस।' किसी ने आगे कुछ और पूछने की कोशिश की जिसपर उन्होंने कहा-अभी हो गया, बस। उनकी बातें सुनकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। एक ने कहा- मैंने इनके कॉन्सर्ट का टिकट कैंसिल करा लिया। एक और ने कहा- साफ लग रहा है इन्हें देखकर कि इनको डर लग रहा।

लोगों ने कहा- इन्हें बस अजान पर बुलवाओ

सोनू निगम के इस वीडियो पर एक और ने कहा- छी, इस तरह के कलाकारों को शर्म आनी चाहिए। एक और यूजर ने कहा- अब मैं भी इनके कॉन्सर्ट में नहीं जानेवाला। एक ने कहा- इन्हें बॉयकॉट करो। एक अन्य ने कहा- सब बिक ही जाते हैं। एक ने सोनू निगम से जुड़े पुराने मुद्दे पर कहा- इन्हें बस अजान पर बुलवाओ। एक अन्य एक्स यूजर ने कहा, 'ये आदमी हमेशा एसे ही जलील होता फिरता है, क्योंकि करेंट अफेयर्स पे ध्यान देता नहीं, अरे भाई म्यूजिक के साथ, देश में क्या हो रहा हे, उसका ज्ञान भी होना चाहिए। उर्फी जी, राखी जी आवाज उठा सकती हैं लेकिन आप गंवार बने बैठे हो।'

सलमान खान से लेकर इम्तियाज अली, आयशा खान, अदिति राव हैदरी जैसे कलाकार

जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच, दुलकर सलमान, इम्तियाज अली, आयशा खान, अदिति राव हैदरी से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारों ने सपोर्ट दिखाया है, जिसमें हालिया नाम सलमान खान का भी है। तमाम फिल्म एक्ट्स, सिंगर, फिल्ममेकर और कॉमेडियन सोशल मीडिया पर एकजुटता दिखा रहे हैं और इस मुद्दे पर सरकार से बातचीत की अपील कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
 28 July 2026
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
 28 July 2026
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभ‍िनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
 28 July 2026
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
 28 July 2026
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
 28 July 2026
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के ख‍िलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय श‍िक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्‍तीफा…
 27 July 2026
साउथ के स्टार एक्टर-डायरेक्टर धनुष ने एक बार फिर राजनीति में आने की अटकलों को हवा दी है। उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि वे सिर्फ फिल्मों से जुड़े जश्न…
 27 July 2026
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
 27 July 2026
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…
Advt.