GNews7.com

बी-ग्रेड फिल्मों में करने लगीं काम, 2500 में डांस, सुपरहिट फिल्मों के बाद 3 साल थीं बेरोजगार

Updated on 03-06-2026 05:37 PM
एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने 9 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया था और अभी तक वह 300 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। हालांकि, करियर में एक ऐसा भी दौर आया था, जब अरुणा ईरानी काम को तरस गई थीं। उनके पास काम नहीं था, वह एकदम बेरोजगार बैठी थीं। उस वक्त उन्हें एक बी-ग्रेड फिल्म में मात्र 2500 रुपये में डांस करना पड़ा था। अरुणा ईरानी जैसी स्टार के लिए एक झटके वाली बात थी, क्योंकि अमिताभ बच्चन की हीरोइन बनने और दो जुबली हिट फिल्में देने के बाद उन्हें काम के लाले पड़ गए थे।

79 वर्षीय अरुणा ईरानी ने इस बारे में टीवी गेम शो 'तुम हो ना- घर की सुपरस्टार' में बताया, जिसे राजीव खंडेलवाल होस्ट करते हैं। यह तब की बात है, जब अरुणा ने 'बॉम्बे टू गोवा' और 'कारवां' जैसी हिट फिल्में दी थीं।

अरुणा ईरानी बोलीं- दो जुबली हिट के बाद भी 3 साल काम नहीं था

अरुणा ईरानी बेरोजगारी के उस वक्त को याद कर बोलीं, 'जब मैंने एक 'बॉम्बे टू गोवा' फिल्म की, 'कारवां' फिल्म की, दोनों पिक्चरें सुपरहिट थीं। सुपर सिनेमा में जुबली और ड्रीमलैंड में जुबली। और फिर अचानक से 3 साल तक मेरे पास कोई काम नहीं था। और जब मैंने काम शुरू किया, तो क्या शुरू किया... एक लावणी मराठी पिक्चर में की। और मैंने ये हिम्मत से किया कि 'नहीं, मुझे जाना है, मुझे दिखना है कि मैं जिंदा हूं।'

'कहां मैं अमिताभ जी की हीरोइन थी और अब 2500 रुपय में डांस'

अरुणा ईरानी ने आगे बताया, 'बस स्टूडियो ऐसे तो जाके बैठ नहीं सकती कि भाई मैं हूं, आप मुझे लो। तो एक बहाना मिल गया। भगवान ने मुझे दे दिया वो मराठी पिक्चर, दादा कोंडके की 'आंधला मारतो डोला'। तो मुझे अपने दिन याद आ गए कि मैंने भी उस वक्त सोचा था कि ये काम तो पता नहीं कैसे करूंगी। मैं कहां हीरोइन आई अमिताभ जी के साथ और आज मैं लावणी कर रही हूं 2500 रुपये में। पर मैंने कहा अपने आप से कि नहीं, जाना है। और वही जाना मेरा इतना फला कि वहां लोग मुझे मिले।'

राज कपूर से मुलाकात और फिर मिलने लगे फिल्मों के ऑफर

अरुणा ईरानी ने बताया कि दादा कोंडके की फिल्म के डांस सीक्वेंस के दौरान ही उनकी मुलाकात राज कपूर से हुई थी, और वहीं से उन्हें दोबारा काम मिलना शुरू हो गया था। अरुणा ईरानी एक दमदार एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि डांसर भी रही हैं। उन्होंने कई फिल्मों में डांस नंबर्स किए, जो हिट रहे। इनमें 'थोड़ा रेशम लगता है', 'चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी', 'दिलबर दिल से प्यारे', 'दिलबर दिल से प्यारे' और 'मैं शायर तो नहीं' जैसे गाने शामिल हैं।

अरुणा ईरानी बनकर रह गईं सपोर्टिंग एक्ट्रेस, पर की कई एक्टर्स की मदद

अरुणा ईरानी ने शुरुआत में कई फिल्मों में लीड रोल किए। वह अमिताभ बच्चन की लीड हीरोइन तक बनीं, लेकिन बाद में सपोर्टिंग हीरोइन ही बनकर रह गईं। इसके बावजूद वह दूसरे नए एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की मदद करने से नहीं चूकीं। अरुणा ने ऋषि कपूर, डिंपल कपाड़िया, जितेंद्र, जया प्रदा, कुमार गौरव और संजय दत्त का करियर बनाने में अहम रोल प्ले किया। दरअसल, वह इन सभी कलाकारों की डेब्यू फिल्मों में नजर आईं और उस वक्त खुद बेहद पॉपुलर थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2026
नोरा फतेही ने शुक्रवार को कनाडा में हुए FIFA ओपनिंग सेरेमनी के वर्जन में शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने परफॉर्मर्स वेजड्रीम और संजॉय के साथ अपना फुटबॉल एंथम गाया। उनकी परफॉर्मेंस…
 13 June 2026
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने पूर्व पति संजय कपूर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। शुक्रवार को इस भावुक घड़ी में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए…
 13 June 2026
जाने-माने 'पंचायत' एक्टर रघुबीर यादव ने उन मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है, जिन्होंने जबलपुर के पास एक गांव से भारत के सबसे सम्मानित एक्टर्स में से एक…
 13 June 2026
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में '370 रुपये की बिरयानी' वाले विवाद पर अब मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने प्रणित मोरे के साथ-साथ उन…
 13 June 2026
'धमाल 4' का धमाकेदार का ट्रेलर रिलीज हो गया है और यह काफी गुदगुदाने वाला है। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा हैं।…
 13 June 2026
बॉक्स ऑफिस पर इस फ्राइडे तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। कुल मिलाकर इस हफ्ते 9 फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन हम तीन की बात करेंगे, जो बड़ी फिल्में बताई जा…
 13 June 2026
एक्ट्रेस कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर सेनन और मां गीता सेनन के साथ मिलकर हाल ही में मुंबई के अंधेरी वेस्ट में चार रेजिडेंशियल अपार्टमेंट बेचे हैं। इस बिक्री…
 12 June 2026
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सलमान खान स्टारर 'मैंने प्यार किया' से एक्टिंग डेब्यू किया था, और रातोंरात स्टार बन गई थीं। उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई थी। यश चोपड़ा…
 12 June 2026
एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों से सजी कॉमेडी और एक्शन वाली 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर फाइनली रिलीज…
Advt.