राजस्थान में फिर तेज हो सकता है गुर्जर समाज का आंदोलन, शहीद दिवस से पहले जानिए क्या है समिति की मांग
Updated on
16-03-2026 03:22 PM
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति' की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए दो-टूक कहा कि यदि उनकी लंबित मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आगामी 23 मई (शहीद दिवस) को बड़ी रणनीति का ऐलान किया जाएगा।
समझौते के 10 महीने बाद भी अधूरी हैं उम्मीदें
संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने बैठक के बाद बताया कि पिछले साल 8 जून को सरकार के साथ जो समझौता हुआ था, वह ठंडे बस्ते में नजर आ रहा है। हालांकि, सरकार ने शहीद रूपनारायण के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देकर एक मांग पूरी की, लेकिन बाकी अहम मुद्दे पिछले 10 महीनों से लंबित हैं।
मुकदमों की वापसी पर फंसा पेंच
समिति का सबसे बड़ा आरोप मुकदमों की वापसी को लेकर है। पदाधिकारियों के अनुसार, 2023 से मार्च 2026 तक एक भी मुकदमे का निस्तारण नहीं हुआ है। नवंबर 2023 में सरकार ने दावा किया था कि 42 केस खत्म कर दिए गए हैं, लेकिन गृह विभाग ने आज तक उन मुकदमों के एफआईआर नंबर समाज के साथ साझा नहीं किए। समाज का मानना है कि कागजों में निस्तारण दिखाकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है।
इन मुद्दों पर भी सुलग रही है चिंगारी
बैठक में कई अन्य गंभीर विषयों पर भी चर्चा हुई जिसने समाज के आक्रोश को बढ़ा दिया है:
RJS बैकलॉग: हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) में बैकलॉग का क्रियान्वयन नहीं हुआ है।
संपत्ति कुर्की का डर: करौली के एक पुराने मामले (2008/2016) में समाज के लोगों की संपत्ति कुर्की के आदेश हुए थे। डेढ़ साल से जानकारी देने के बाद भी सरकार ने इस मामले में कोई राहत नहीं दी।
TSP क्षेत्र में आरक्षण: लंबे समय से चली आ रही मांग को दोहराते हुए टीएसपी (TSP) क्षेत्र में भी एमबीसी (MBC) आरक्षण लागू करने की बात कही गई।
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्मानित पेशा…
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…