GNews7.com

फर्जी जाति प्रमाण पत्र से छात्रवृत्ति लेकर पढ़ने के लिए गया विदेश, 20 लाख रुपये वसूले

Updated on 30-06-2026 04:22 PM

मध्य प्रदेश सरकार ने ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना में हुए फर्जीवाड़े पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। योजना का गलत लाभ उठाकर विदेश में पढ़ाई करने वाले लाभार्थियों से अब छात्रवृत्ति की राशि की वसूली की जा रही है।

हरियाणा के छात्र अवनीश तंवर से 20 लाख 24 हजार 863 रुपये की रिकवरी की गई है। जांच में सामने आया कि उसने फर्जी ओबीसी प्रमाण पत्र और गलत दस्तावेजों के आधार पर छात्रवृत्ति हासिल की थी। सरकार अब ऐसे अन्य मामलों में भी कार्रवाई तेज कर रही है।

फर्जी दस्तावेजों से हासिल की थी छात्रवृत्ति

  • जांच के अनुसार अवनीश तंवर मूल रूप से हरियाणा के पानीपत का निवासी है। उसने इंदौर के पते पर ओबीसी का जाति प्रमाण पत्र बनवाया और वर्ष 2022 में विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना के तहत करीब 20 लाख रुपये की सहायता प्राप्त कर विदेश चला गया।
  • वर्ष 2023 में इसकी शिकायत होने के बाद जांच शुरू हुई। स्थानीय स्तर पर जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया, जिसके बाद मामला राजधानी पहुंचा। उच्च स्तरीय समिति की जांच में भी दस्तावेज फर्जी पाए गए और रिकवरी के आदेश जारी किए गए।

जांच में ऐसे खुला पूरा मामला

जांच के दौरान पता चला कि जिस पते के आधार पर अवनीश ने जाति प्रमाण पत्र बनवाया था, वहां वह केवल किराए पर रहता था। इसके अलावा आयकर रिटर्न (आईटीआर) और पासपोर्ट में भी गलत पता दर्ज कराया गया था। इन तथ्यों के आधार पर छात्रवृत्ति को अवैध घोषित करते हुए पूरी राशि की वसूली की गई।

30 से अधिक छात्रों ने किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा

विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना की जांच में यह भी सामने आया कि सामान्य वर्ग के 30 से अधिक छात्र-छात्राओं ने खुद को ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग का बताकर योजना का लाभ लिया। इन लाभार्थियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए 20 लाख से 48 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति हासिल की। कुल मिलाकर करीब 10 करोड़ रुपये का फर्जी भुगतान हुआ है।

अन्य मामलों में भी तेज होगी कार्रवाई

सरकार ने स्पष्ट किया है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र और गलत दस्तावेजों के आधार पर छात्रवृत्ति लेने वाले सभी लाभार्थियों से राशि की वसूली की जाएगी। अवनीश तंवर से हुई रिकवरी को इस अभियान की पहली बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अब शेष मामलों में भी जांच पूरी कर रिकवरी और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.