जब असली थाने पहुंचा 'डिजिटल अरेस्ट' का शिकार, तो ठग ने पुलिस को ही दी धमकी- वर्दी उतरवा दूंगा

Updated on 09-03-2026 03:33 PM

भोपाल। साइबर ठग ने खुद को पुणे एटीएस का अधिकारी बताकर विंध्याचल भवन के 61 वर्षीय कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। अधिकारी बने ठग ने कर्मचारी पर आतंकवादी कनेक्शन होने के आरोप लगाए। दिन भर कैमरे के सामने रहने के बाद जब ठगों ने रात में भी कैमरा चालू रखने की हिदायत दी तब कर्मचारी ने अपनी बेटी को पूरा मामला बताया, जिसके बाद बेटी की सूझबाझ से पूरा परिवार बजरिया थाने पहुंचा।

वहां मौजूद एसआई अरविंद कुमार सिंह ने जब ठग से बात की तो वह गुमराह करने लगा। उन्होंने जब ठग पर कार्रवाई करने की बात कही तो बोला कि दो मिनट में वर्दी उतरवा दूंगा और फिर फोन बंद कर लिया। बजरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी शिल्पा कौरव ने बताया कि आदर्श कुमार सिंह, विंध्याचल वैली में रहते हैं और विंध्याचल भवन में शासकीय कर्मचारी हैं।

7 मार्च को शाम करीब चार बजे उन्हें वॉट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को पुणे एटीएस का इंस्पेक्टर बताते हुए आरोप लगाया कि उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में हुआ है। इसके बाद ठग ने उन्हें वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी में रखकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। घबराए आदर्श सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया। साइबर एक्सपर्ट उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने ठग से बातचीत की और उन्हें मुक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
भोपाल, शहर में रसोई गैस की मारामारी मची है। युद्ध की खबरों के बीच लोगों को डर है कि गैस आपूर्ति नहीं होगी। हर सेकंड हजारों बुकिंग से क्रैश साइट दूसरे…
 13 March 2026
भोपाल, उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के कनकपुरा स्टेशन यार्ड में प्रस्तावित ट्रैक मेंटेनेंस काम के कारण भोपाल मंडल से संचालित और यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें मई महीने…
 13 March 2026
भोपाल, 25 साल से अधिक समय से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षक के रूप में काम कर रहे शिक्षकों की सेवानिवृत्ति से पहले परीक्षा लेने के फैसले के विरोध में भाजपा के…
 13 March 2026
भोपाल, प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आईं मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली मोनालिसा भोसले की केरल में फरमान खान के साथ शादी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।…
 13 March 2026
भोपाल, भोपाल के कोहेफिजा थाने पहुंची एक दुल्हन ने गुरुवार को यह फरियाद पुलिस से की है। उसका कहना है कि होने वाले पति को 2 घंटे के लिए रिहा कर…
 13 March 2026
शाहपुरा क्षेत्र की गैस एजेंसियों के सामने दुकान खुलने से पहले ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। सुबह से ही लोग सिलिंडर लेने और बुकिंग कराने के लिए एजेंसियों…
 13 March 2026
भोपाल। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति पर भी दिखाई देने लगा है। केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय के दावों के विपरीत मध्य प्रदेश…
 13 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 19 मार्च से प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इस अभियान के माध्यम से प्रदेश की जल-संस्कृति…
 13 March 2026
भोपाल। संगठन सृजन अभियान से उत्साहित कांग्रेस अब ग्राम पंचायत में वार्ड स्तर पर संगठन खड़ा करने जा रही है। वार्डों में समितियां बनेंगी, जिनमें पांच से 10 लोग होंगे। इसमें…
Advt.