भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या के बाद शुक्रवार को थाने के बाहर हंगामा हुआ। लोगों ने चक्काजाम कर गाड़ी और कुर्सियां तोड़ीं। आरोपी को फांसी देने की मांग की। पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया।

बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे एक खंडहर में मिला था। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला। रेप के बाद हत्या की आशंका है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

रात 8 बजे घर से निकली थी बच्ची


पुलिस के मुताबिक, बच्ची गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से निकली थी। वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की। देर रात बैरागढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार को उसका शव मिलने की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।

युवक बोला- आरोपी को थाने से छोड़ दिया था

स्थानीय निवासी अज्जू ने दावा किया कि सुबह 8 से 10 बजे के बीच आरोपी को थाने लाया गया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।

अज्जू के मुताबिक, आरोपी का नाम मोइन है। वह 12 नंबर कैंप में रहता है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को छोड़े जाने के दावे को खारिज किया है।


ACP बोले- जांच से जुड़ी बातें अभी नहीं बताएंगे

एसीपी रत्नेश तोमर ने बताया कि मामला नाबालिग से जुड़ा है। जांच प्रभावित न हो, इसलिए फिलहाल कुछ बातें सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला

बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा मिला। बच्ची दो बहनों और एक भाई में से एक थी। उसका परिवार कबाड़ बीनने का काम करता है।


एसीपी रत्नेश तोमर ने बताया- जांच से जुड़ी कुछ बातें फिलहाल सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा, ताकि जांच प्रभावित न हो। मामला नाबालिग से जुड़ा है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में पूछताछ की जा रही है।


बैरागढ़ पुलिस प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश दे रही है। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। स्थानीय लोग नारेबाजी कर रहे हैं।


स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान गाड़ी और कुछ कुर्सियां तोड़ दीं। प्रदर्शनकारी आरोपी को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


स्थानीय निवासी अज्जू ने दावा किया कि पुलिस ने सुबह 8 से 10 बजे के बीच संदेही को थाने में बंद करवाया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।

शुरुआत में उन्हें उसका नाम पता नहीं था। बाद में पीछे से किसी व्यक्ति के बताने पर उन्हें उसका नाम मोइन पता चला। मोइन 12 नंबर कैंप में रहता है। वह खुद भी इसी इलाके में रहते हैं।


बैरागढ़ थाने के बाहर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। भीड़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रही है।