GNews7.com

ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट से 3 किसानों की मौत:बेमेतरा में खेत में काम करते वक्त हादसा, गर्म तेल से झुलसे; पिता-पुत्र की साथ उठी अर्थी

Updated on 26-09-2026 01:18 PM

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 20 सितंबर रविवार को हेमबंद खार में हुई थी। धमाके के बाद ट्रांसफार्मर से गर्म तेल और आग की लपटें फैल गईं, जिसकी चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से झुलस गए थे।

हादसे के बाद तीनों को पहले बेमेतरा जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया। करीब पांच दिन तक इलाज चलने के बाद शुक्रवार को तीनों किसान ईश्वर पटेल (62), राधेश्याम चंद्राकर (50) और उनके बेटे छन्नू चंद्राकर (32) ने दम तोड़ दिया।

इनमें पिता राधेश्याम चंद्राकर और उनके बेटे छन्नू चंद्राकर का शुक्रवार को ही अंतिम संस्कार किया गया, जबकि तीसरे किसान का अंतिम संस्कार शनिवार को मोहतरा में होगा।

गंभीर हालत में रायपुर लाया गया

जानकारी के अनुसार, किसान मोहन पटेल ने बताया कि ईश्वर, राधेश्याम और छन्नू खेत में काम कर रहे थे। तभी ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ। गर्म तेल दूर तक उछलकर फैला, जिससे तीनों बुरी तरह झुलस गए।

हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर उन्हें रायपुर रेफर किया गया था।

पांच दिन चला इलाज, पिता-पुत्र ने एक साथ दम तोड़ा

राधेश्याम चंद्राकर और उनके बेटे छन्नू का रायपुर के अस्पताल में करीब पांच दिनों तक उपचार चला। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई थी। शुक्रवार को उपचार के दौरान पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई।

छन्नू चंद्राकर की उम्र महज 32 वर्ष थी। उनके छोटे बच्चे हैं। पिता की मौत के साथ ही बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है लगातार बारिश के बीच शुक्रवार रात दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

तीसरे किसान की भी मौत

हादसे में झुलसे 62 वर्षीय किसान ईश्वर पटेल की भी शुक्रवार को रायपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके पुत्र प्रकाश पटेल ने बताया कि उनके पिता का पोस्टमार्टम हो चुका है। शनिवार को मोहतरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ईश्वर पटेल भी हादसे के समय खेत के पास मौजूद थे और ट्रांसफार्मर से निकले गर्म तेल की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए थे। एक ही हादसे में तीन किसानों की मौत के बाद ग्रामीणों में घटना को लेकर नाराजगी है।

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गेहूं से भरे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 6 लड़कों की मौत हो गई, 7 गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। हादसा जगदलपुर नेशनल हाइवे पर मरकाटोला घाट के पास हुआ। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
 26 September 2026
धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों में पानी भर गया है। इसी बीच भखारा क्षेत्र…
 26 September 2026
रायपुर में गणपति विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। विसर्जन के बीच डीजे और धुमाल की धुन पर लोग नाचते-गाते बप्पा को विदाई दे रहे हैं। लेकिन इस शोर…
 26 September 2026
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क की कड़ियां छत्तीसगढ़ के…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 20 सितंबर रविवार को हेमबंद…
 26 September 2026
जांजगीर-चांपा जिले में शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पामगढ़ विकासखंड के सरकारी स्कूल भांठापारा भुईगांव में पदस्थ योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई लगातार बारिश के बाद अब बारिश थम गई है। रायपुर समेत कई हिस्सों में जलभराव है। महादेवघाट पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह…
 25 September 2026
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केके श्रीवास्तव की करीब 3 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। केके छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…
 25 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
Advt.