GNews7.com

इंदौर में रिटायर्ड SI से 40 लाख की धोखाधड़ी:बेटे के कारोबार के लिए 50 लाख का सरकारी लोन दिलाने का झांसा; आरोपी हिरासत में

Updated on 05-10-2026 01:36 PM

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने के नाम पर एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित के बेटे के व्यापार के लिए लोन कराने का झांसा दिया और प्रक्रिया के नाम पर किस्तों में करीब 40 लाख रुपए ऐंठ लिए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

राजेंद्र नगर पुलिस ने वीआईपी नगर निवासी 72 वर्षीय गोविंद सिंह तंवर की शिकायत पर आरोपी सरताज अहमद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित गोविंद सिंह तंवर पुलिस विभाग से रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने बताया कि करीब 8 साल पहले उनकी पहचान सरताज अहमद से हुई थी। सरताज ने खुद को सरकारी लोन दिलाने वाला एजेंट बताया था और दावा किया था कि वह कई लोगों को लोन दिलवा चुका है।

अप्रैल 2018 में जब गोविंद सिंह के बेटे को व्यापार के लिए रकम की जरूरत पड़ी, तो उन्होंने सरताज से संपर्क किया। आरोपी ने गोविंद सिंह और उनके बेटे के नाम पर 50 लाख रुपए के दो सरकारी लोन पास कराने का भरोसा दिया।

प्रोसेसिंग के नाम पर किस्तों में वसूले 40 लाख रुपए

इसके बाद आरोपी सरताज ने फरियादी से सभी जरूरी दस्तावेज ले लिए और अलग-अलग प्रक्रिया प्रोसेसिंग के बहाने किस्तों में कुल 40 लाख रुपए अपने पास जमा करवा लिए।

जब लंबा समय बीत जाने के बाद भी लोन पास नहीं हुआ, तो पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे। इस पर आरोपी ने कोरोना काल, बैंकों में लोन प्रक्रिया ठप होने और आर्थिक मंदी का बहाना बनाकर मामला टाल दिया।

फोन उठाना बंद किया तो पहुंचे पुलिस के पास

माहौल सामान्य होने के बाद भी जब आरोपी केवल झूठे आश्वासन देता रहा, तो गोविंद सिंह ने अपने पूरे पैसे वापस लौटाने को कहा। इसके बाद आरोपी सरताज ने उनके फोन कॉल रिसीव करना बंद कर दिए और छिपने लगा। पीड़ित ने अपने बेटे की मदद से उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

आखिरकार परेशान होकर पीड़ित रिटायर्ड एसआई ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी सरताज अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने के नाम पर एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित…
 05 October 2026
11 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले की तैयारियां अब आधुनिक तकनीक के साथ की जा रही हैं। मैदान में…
 05 October 2026
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार शाम 20 रुपए के 7 मोमोज देने पर विवाद हो गया। ठेले वाले ने 18 साल के छात्र पर कढ़ाई का खौलता तेल फेंक…
 05 October 2026
ग्वालियर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को जाल में फंसाने वाले युवक को पकड़ा है। उसके मोबाइल से 50 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इनमें MP और…
 05 October 2026
मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर ‘चिता आंदोलन’ सोमवार को 24वें दिन भी जारी है। आंदोलन में शामिल जनअधिकार कार्यकर्ता अमित…
 03 October 2026
भोपाल। बालाघाट के जिन आदिवासी इलाकों में कुपोषण और बीमारी से बच्चों की मौत के मामले सामने आए हैं, वहां अब बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। सरकार…
 03 October 2026
भोपाल, प्रदेश के सरकारी और निजी सेक्टर में काम करने वाले करीब 50 लाख श्रमिकों को एक अक्टूबर से 6 रुपए प्रतिदिन के मान से बढ़ा हुआ परिवर्तनशील महंगाई भत्ता दिया…
 03 October 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा से जुड़े आउटसोर्स व्यवसायिक शिक्षकों को अब कोई नई कम्पनी सेवा से नहीं हटा पाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी करते…
 03 October 2026
भोपाल। शहर में नोटरी व्यवस्था को लेकर एक शिकायत ने निगरानी और नियमन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता अधिवक्ता लालचंद भारके का दावा है कि भोपाल में करीब…
Advt.