रायगढ़ में आज 5 घंटे बिजली बंद:शहर के 17 से ज्यादा अधिक प्रभावित, ट्री कटिंग और सुधार का काम होगा

Updated on 20-03-2026 12:27 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया जाना है। ऐसे में शुक्रवार को शहर के स्टेडियम और चांदनी चौक फीडर में काम चलेगा, जिससे करीब 17 से अधिक क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

शुक्रवार को 33/11KV सर्किट हाउस उपकेंद्र से निकलने वाली 11KV स्टेडियम फीडर और 11KV चांदनी चौक फीडर में मानसून पूर्व ट्री कटिंग और सुधार कार्य किए जाएंगे। इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। 1

1KV स्टेडियम फीडर के अंतर्गत सर्किट हाउस, वीडी मिश्रा परिसर, बंदे अली फातमी कॉलोनी, षडंगी कॉलोनी, केंद्रीय विद्यालय के आसपास क्षेत्र प्रभावित रहेगा।

प्रभावित क्षेत्र और बिजली कटौती का समय

11KV चांदनी चौक फीडर के अंतर्गत इंटेक वेल, राजापारा, बाग तालाब, भानुप्रताप कॉलोनी, राजा महल, नवागढ़ी, मेजबान होटल, फौजदार पारा, बाबू पारा, तुर्का पारा, चांदनी चौक, सोनार पारा क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित समय में परिवर्तन संभव है।

पहले खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम

पहले खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का काम किया गया था, जिससे शहर के अलग-अलग मोहल्लों में घंटों बिजली सप्लाई बाधित रही। अब मानसून पूर्व ट्री कटिंग और रखरखाव के कारण बिजली सप्लाई बंद की जा रही है, जिससे लोगों को कई बार परेशानी उठानी पड़ रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
सरगुजा, अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में ओरिएंटल पब्लिक स्कूल ने नजूल भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 3 एकड़ में खेल मैदान बना लिया था, जिसे प्रशासनिक अमले ने कब्जामुक्त करा लिया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के सेक्टर-6 ए मार्केट स्थित मंगल समोसा प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग ने घरेलू गैस के गलत इस्तेमाल को लेकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां से कुल 22 गैस…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज…
 20 March 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जयंती को चेटीचंड महोत्सव के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर सिंध शक्ति महिला संगठन ने भव्य बाइक रैली का…
 20 March 2026
बलरामपुर (बिलासपुर), छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र में स्थित मां महामाया मंदिर और पहाड़ी मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। नवरात्र के पहले दिन…
 20 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया…
 20 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाली सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी प्रिया देशमुख को पुलिस ने…
 20 March 2026
बिलासपुर, जादू-टोना के संदेह में एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ की गई बर्बरता के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस…
 20 March 2026
रायपुर, रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार को सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की मौत हो गई थी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल…
Advt.