GNews7.com

मथुरा-वृंदावन के लिए 800 वरिष्ठ यात्रियों का जत्था रवाना

Updated on 22-09-2026 12:26 PM

बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा के लिए आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। राज्य शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक  पुन्नूलाल मोहले ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना किया। यह तीर्थयात्रा दर्शन उपरांत 24 सितम्बर को  बिलासपुर वापस आएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत मुंगेली अध्यक्ष  श्रीकांत पाण्डेय, महापौर श्रीमती पूजा विधानी तथा जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग विभाग की सभापति श्रीमती अंबिका बिनोद साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

यात्रा पर रवाना होने के पूर्व रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला एवं कंठीमाला से अभिनंदन किया गया। तीर्थयात्रा को लेकर वरिष्ठ नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि  बांके बिहारी एवं भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर वे छत्तीसगढ़ राज्य की सुख-समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना करेंगे। रेलवे स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ तीर्थयात्रियों को उत्साहपूर्वक विदाई दी गई। यात्रियों के साथ देखरेख के लिए चिकित्सा अधिकारी एवं लाईजनिंग अधिकारी भी साथ गए है। बिलासपुर के दीनदयाल कॉलोनी निवासी ताम्रध्वज वर्मा ने बताया कि उन्हें पहली बार मथुरा वृंदावन जाने का मौका राज्य सरकार के सहयोग से प्राप्त हुआ है। बरसों से मेरी श्री कृष्ण भगवान के जीवन प्रसंगों से जुड़ी भूमि मथुरा-वृंदावन जाने की इच्छा थी। आर्थिक अभाव के कारण संभव नहीं हो पा रहा था। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने हमारी यह मुराद पूरा किया। इसके लिए उन्हें बधाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त  प्रकाश सर्वे, समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक  तिलकेश प्रसाद भावे, नगर निगम समाज कल्याण अधिकारी डॉ. श्रीमती रेनुका पिंगले सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अब तक 3 हजार 876 बच्चों को भर्ती कर उपचार, पोषक आहार एवं विशेष देखभाल के माध्यम से कुपोषण से…
 22 September 2026
गरियाबंद । /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों…
 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
Advt.