GNews7.com

गंगरेल, रुद्री डेम,माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

Updated on 30-08-2026 01:06 PM

धमतरी।  जिले में पर्यटन को नई पहचान और नई ऊंचाई देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर अब गंगरेल,  रुद्री डेम माडमसिल्ली और नरहरा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साफ दिखाई दे रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इन पर्यटन स्थलों में इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। जलाशयों की शांत लहरों, हरियाली से आच्छादित पहाड़ियों और मनोहारी प्राकृतिक वातावरण के बीच पर्यटक परिवार और मित्रों के साथ सुकून के पल बिताने के साथ ही कयाकिंग, वाटर स्पोर्ट्स और अन्य जलक्रीड़ाओं का रोमांच भी ले रहे हैं।

गंगरेल जलाशय  और रुद्री डेम पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां जलक्रीड़ा गतिविधियों के विस्तार से पर्यटन को नया आयाम मिला है। कयाकिंग सहित विभिन्न वाटर स्पोर्ट्स के माध्यम से पर्यटक जल की लहरों पर रोमांच का अनुभव कर रहे हैं। वहीं जलाशय का विहंगम दृश्य, सूर्यास्त का मनोहारी नजारा और आसपास की हरियाली पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। माडमसिल्ली और नरहरा भी प्राकृतिक पर्यटन एवं पारिवारिक मनोरंजन के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में उभर रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षित पर्यटन को ध्यान में रखते हुए इन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। पर्यटकों के लिए पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर, बैठने के स्थान, गार्डन एवं हरित क्षेत्र, आवागमन की सुविधा तथा मनोरंजन के विभिन्न विकल्पों पर विशेष ध्यान दिया गया है। पर्यटन स्थलों को आकर्षक और सुविधाजनक बनाने के साथ ही साफ-सफाई, पेयजल तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है। जलक्रीड़ा गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी प्रशासन का विशेष जोर है।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। गंगरेल, रुद्री डेम,माडमसिल्ली और नरहरा जैसे प्राकृतिक स्थलों को सुविधायुक्त एवं आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि यहां आने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य के साथ सुरक्षित, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यादगार पर्यटन अनुभव मिले। जलक्रीड़ा एवं साहसिक गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

गंगरेल , रुद्री और माडमसिल्ली की जलराशि तथा नरहरा की प्राकृतिक छटा इन दिनों पर्यटकों के कैमरों में भी खूब कैद हो रही है। परिवारों के लिए शांत वातावरण, युवाओं के लिए रोमांचक जलक्रीड़ा और प्रकृति प्रेमियों के लिए मनमोहक दृश्य—इन पर्यटन स्थलों पर मनोरंजन और प्रकृति का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। जिले में पर्यटन सुविधाओं के विकास से धमतरी अब केवल एक पड़ाव नहीं, बल्कि प्रकृति, रोमांच और सुकून का आकर्षक पर्यटन गंतव्य बनकर उभर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 August 2026
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज जशपुर कम्युनिटी हॉल में 93 करोड़ 91 लाख 98 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।…
 30 August 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अटल आरोग्य लैब योजना सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के अंतर्गत किरोड़ीमल…
 30 August 2026
रायपुर। खेल केवल शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती का जरिया नहीं, बल्कि यह विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी अंतिम क्षण तक संघर्ष कर विजय  हासिल करने का साहस प्रदान करता…
 30 August 2026
रायपुर।  भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस बार छत्तीसगढ़ की बहनों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। त्योहार से पहले ‘विष्णु भैया’ की सरकार ने महतारी वंदन…
 30 August 2026
रायपुर। गांव की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता केवल एक सपना नहीं, बल्कि सही अवसर, मार्गदर्शन और मेहनत के साथ हासिल की जा सकने वाली उपलब्धि है। मरवाही विकासखंड के ग्राम…
 30 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही…
 30 August 2026
रायपुर भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस बार सरगुजा जिले की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल और खुशियों का संदेश लेकर आया है। महतारी वंदन योजना…
 30 August 2026
धमतरी।  जिले में पर्यटन को नई पहचान और नई ऊंचाई देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का असर अब गंगरेल,  रुद्री डेम माडमसिल्ली और नरहरा जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों…
 30 August 2026
​रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका शनिवार को बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम चाम्पा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।…
Advt.