मुजफ्फरपुर में पान दुकान से घर लौट रहे पोल्ट्री व्यवसायी की सीने में दागी गोली, इलाके में हड़कंप

Updated on 09-03-2026 03:54 PM
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रणधीर कुमार पोल्ट्री फार्म के साथ-साथ भराव चौक पर पान की दुकान भी चलाते थे और लोगों को कर्ज पर पैसे देने का काम भी करते थे। देर रात वे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने सुनसान रास्ते पर उन्हें निशाना बनाया।


बाइक पर सवार थे हमलावर

बाइक सवार हमलावरों ने पीछा कर रणधीर कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें बाएं हाथ में दो और दाहिने सीने में एक गोली लगी, जिससे वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल व्यवसायी को गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच ले गए। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

मृतक की पत्नी का बयान

मृतक की पत्नी चिंटू देवी ने पुलिस को बताया कि रणधीर को पिछले कई दिनों से फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद से रणधीर का मोबाइल गायब है, जिससे अपराधियों द्वारा सबूत मिटाने की आशंका जताई जा रही है।


रामपुर हरि थाना अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।


स्थानीय लोगों में आक्रोश

पूर्व राजद विधायक मुन्ना यादव समेत कई स्थानीय नेता एसकेएमसीएच पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस सुपारी किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों से पूछताछ जारी है और शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाके में बढ़ते अपराध को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.