नई दिल्ली: आठ हफ्तों की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में बढ़त की रफ्तार दिखी है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंक उछलकर 72,340.95 पर खुला। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 22,532.40 पर कारोबार की शुरुआत की है।मार्केट खुलते ही सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में बढ़त और 13 में गिरावट दर्ज की गई। इनमें बजाज फाइनेंस में सबसे अधिक 1.82 फीसदी की तेजी और टेक महिंद्रा में सबसे ज्यादा 1.36 फीसदी की गिरावट नजर आई। मार्केट खुलने के कुछ देर बाद यानी कि 9 बजकर 34 मिनट पर सेंसेक्स में 600 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी। यह 72,510.06 पर ट्रेड कर रहा था।आइए जानते हैं कि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहें और इसके साथ ही जानेंगे कि घरेलू शेयर बाजार की इस तेजी और चाल पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं...
आज शेयर बाजार की चाल पर एक्सपर्ट ने क्या कहा है?
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, मार्केट एनालिस्ट विपिन डिक्सेना आज के मार्केट की चाल को कन्फर्म ट्रेंड रिवर्सल के बजाय टेक्निकल रिबाउंड की कोशिश के तौर पर देखते हैं। टेक्निकल तौर पर, एनालिस्ट ने कहा कि "22,200 अब अहम सपोर्ट लेवल है।" उन्होंने कहा, "अगर निफ्टी इस जोन के ऊपर बना रहता है, तो मैं तुरंत रेजिस्टेंस के तौर पर 22,600 और फिर 22,800 के लेवल पर नजर रखूंगा। अगर यह 22,200 के नीचे निर्णायक रूप से टूटता है, तो करेक्शन 22,000 तक बढ़ सकता है।"मेरे लिए जो बात तेजी से दिलचस्प होती जा रही है, वह है वैल्यूएशन रीसेट। निफ्टी का फॉरवर्ड P/E तेजी से गिरकर कोविड के बाद के निचले स्तरों के करीब आ गया है। इससे भी अहम बात यह है कि अब लार्ज कैप शेयरों में भी गिरावट दिख रही है: निफ्टी के 50 में से 42 शेयर अपने 200-DMA से नीचे हैं, जो बताता है कि कमजोरी सिर्फ कुछ ही शेयरों तक सीमित नहीं है। इसलिए, पहले के 22.9x के पीक के मुकाबले 16.9x का 12-महीने का फॉरवर्ड P/E एक अहम संकेत है।
विपिन डिक्सेना,मार्केट एनालिस्ट
1 अक्टूबर को शेयर बाजार की चाल क्या थी?
एक अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट दिखी थी। पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच बीते कारोबारी सत्र यानी कि गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिखी थी। सेंसेक्स 200 अंक टूटकर 72,192.89 पर खुला था। निफ्टी 50 भी लुढ़का और 22,543.70 पर अपने कारोबारी दिन की शुरुआत की थी।वहीं, सेंसेक्स 0.79 फीसदी यानी कि 570.59 अंक गिरकर लाल निशान में 71,909.70 पर बंद हुआ था। इस दौरान इसके 30 शेयरों में से केवल 6 में बढ़त दिखी, जबकि 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। निफ्टी की बात करें तो यह मार्केट क्लोजिंग के दौरान 0.88 फीसदी यानी 198.50 अंक लुढ़ककर 22,421.95 पर बंद हुआ था।
- आज सेंसेक्स की ओपनिंग कैसी रही?
आज सेंसेक्स की ओपनिंग हरे निशान में 72,340.95 पर रही। - आज निफ्टी की ओपनिंग क्या रही?
आज निफ्टी की ओपनिंग बढ़त के साथ 22,532.40 रही। - आज कच्चे तेल की कीमत क्या है?
आज कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दिखी है। कमोडिटी मार्केट में, ब्रेंट क्रूड लगभग 101.37 डॉलर प्रति बैरल और क्रूड ऑयल लगभग 90.01 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। - निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई और लो क्या है?
निफ्टी का 52 हफ्ते का हाई 26,373.20 और लो 22,182.55 रहा है। - डॉलर के मुकाबले रुपये का हाल क्या है?
डॉलर के मुकाबले रुपये में 5 पैसे की मजबूती दिखी है। यह 96.20 पर नजर आया।