GNews7.com

महज 10 की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मेडल, अब भोपाल के बड़े तालाब में दिखेगा वंडर गर्ल वृत्तिका का जलवा, निशाने पर ओलंपिक गोल्ड

Updated on 13-08-2026 11:58 AM

भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण की शुरुआत हुई। 11 से 16 अगस्त तक चलने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी राष्ट्रीय रैंकिंग तय होगी।

इन बड़े नामों के बीच 10 साल की वृत्तिका संदीप म्हात्रे पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। भारत की सबसे कम उम्र की विंडसर्फर के रूप में पहचान बना चुकी वृत्तिका इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। क्याकिंग एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र की खिलाड़ी वृत्तिका ने लंगकावी, मलेशिया में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

छोटी उम्र, बड़ी उपलब्धियां

वृत्तिका की उपलब्धियों की सूची उनकी उम्र से कहीं बड़ी है। विंडसर्फिंग में उन्होंने मेघालय में स्वर्ण, गोवा में कांस्य और मार्वे, मुंबई में रजत पदक जीते हैं। इससे पहले महज 9 वर्ष की उम्र में ऑप्टिमिस्ट सेलिंग में भी वह एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अपने नाम कर चुकी हैं। वृत्तिका का अगला सपना और बड़ा है। वे ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहती हैं। उसका कहना है कि लहरें कितनी भी बड़ी हों, लक्ष्य उससे बड़ा होना चाहिए।

बड़े तालाब की लहरों से दूसरी मुलाकात

वृत्तिका के लिए भोपाल का बड़ा तालाब भी नया नहीं है। वह दूसरी बार बड़े तालाब की लहरों पर अपने हुनर को आजमा रही हैं। यहां की हवाओं और लहरों के साथ तालमेल बनाते हुए वह प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। उनके इस सफर में माता-पिता भी साथ खड़े हैं।बेटी के प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और सफर में परिवार का सहयोग वृत्तिका के आत्मविश्वास को और मजबूत करता है। दस साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी वृत्तिका अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के अनुभवी खिलाड़ियों के बीच अपनी चुनौती पेश कर रही हैं। एक बात साफ है वृत्तिका की नजर अभी से ओलंपिक के स्वर्ण पदक पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.