GNews7.com

आयुष्मान कार्ड बना स्वास्थ्य का सहारा, निःशुल्क किडनी उपचार से मिली नई उम्मीद

Updated on 01-10-2026 12:54 PM

बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत सहारा बन रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। जिले के सीपत तहसील अंतर्गत ग्राम लगरा निवासी सुश्री प्रशंसा सिंह के लिए भी आयुष्मान कार्ड उनके उपचार का महत्वपूर्ण माध्यम बना है।

सुश्री प्रशंसा सिंह किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उन्हें नियमित रूप से विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की आवश्यकता है। किडनी की बीमारी के इलाज में लगातार होने वाले चिकित्सा खर्च के कारण उनके परिवार के सामने आर्थिक कठिनाइयां उत्पन्न हो रही थीं। बीमारी के उपचार के साथ-साथ इलाज के खर्च की चिंता भी परिवार के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना उनके लिए राहत लेकर आई। योजना के अंतर्गत पात्रतानुसार उन्हें अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में किडनी संबंधी बीमारी का आवश्यक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार निःशुल्क प्राप्त हो रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा मिलने से उन्हें इलाज के लिए होने वाले आर्थिक व्यय से राहत मिली है।

सुश्री प्रशंसा सिंह बताती हैं कि किडनी की बीमारी के कारण उन्हें नियमित उपचार की आवश्यकता रहती है। पहले इलाज के खर्च को लेकर परिवार को काफी चिंता रहती थी, लेकिन आयुष्मान योजना के माध्यम से अपोलो अस्पताल में निःशुल्क उपचार मिलने से यह चिंता काफी कम हुई है। वर्तमान में उनका उपचार निरंतर जारी है और स्वास्थ्य में भी सुधार है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना ने उनके लिए उपचार को सुलभ और आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाया है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.