GNews7.com

डिजिटल फ्रॉड पर बैंक देगा 25 हजार मुआवजा, अगले साल जनवरी से नियम होंगे लागू, जानिए पूरी प्रोसेस

Updated on 26-06-2026 03:03 PM
नई दिल्ली: डिजिटल पेमेंट में धोखाधड़ी के शिकार होने को लेकर रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी फाइनल गाइडलाइंस जारी कर दी है। इसके तहत अगर किसी के साथ 50,000 रुपये तक का फ्रॉड होता है, तो बैंक उसे 25,000 रुपये तक का मुआवजा देगा। हालांकि, यह सुविधा जीवन में केवल एक बार ही मिलेगी। ये नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे।
  1. कौन भरेगा पैसा?
    RBI के निर्देशों के मुताबिक, अनधिकृत डिजिटल ट्रांजेक्शन होने पर मुआवजे की रकम मिलकर भरी जाएगी। इसमें 65% हिस्सा RBI देगा। 10% हिस्सा उस बैंक का होगा जिसमें पीड़ित का खाता है। 10% हिस्सा उस बैंक का होगा जिसमें फ्रॉड का पैसा गया है (बेनेफिशियरी बैंक)।पहली बार RBI ने सीमा पार होने वाले फ्रॉड के लिए भी मुआवजे का नियम बनाया है। अगर किसी ऐसे फ्रॉड में पैसा विदेश गया है जहां कोई भारतीय बैंक शामिल नहीं है, तो मुआवजे का 65% हिस्सा RBI और बाकी 35% हिस्सा ग्राहक का बैंक देगा।
  2. आपको क्या करना होगा?
    फ्रॉड होने के 5 दिनों के भीतर नैशनल साइबर क्राइम पोर्टल या हेल्पलाइन (1930) पर शिकायत करनी होगी। अपने बैंक को भी जानकारी देनी होगी। ग्राहक की अर्जी मिलने के 5 दिनों के भीतर बैंक को मुआवजा देना होगा।
  3. क्रेडिट कार्ड केस में क्या होगा?
    क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के मामलों में RBI ने शैडो रिवर्सल की सुविधा शुरू की है। इसका मतलब यह है कि जैसे ही ग्राहक फ्रॉड की रिपोर्ट करेगा, बैंक को 5 दिनों के भीतर वह रकम ग्राहक के खाते में (प्रोविजनल क्रेडिट के तौर पर) डालनी होगी, भले ही जांच पूरी न हुई हो।
  4. जांच में कितना समय?
    देश के भीतर होने वाले फ्रॉड की जांच 45 दिनों में और अंतरराष्ट्रीय फ्रॉड की जांच 60 दिनों के भीतर पूरी कर सुलझानी होगी। साथ ही, बैंकों को इन शिकायतों की रिपोर्ट समय-समय पर अपने बोर्ड को देनी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: डिजिटल पेमेंट में धोखाधड़ी के शिकार होने को लेकर रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी फाइनल गाइडलाइंस जारी कर दी है। इसके तहत अगर किसी के साथ 50,000 रुपये…
 26 June 2026
नई दिल्ली: छोटे इंटरनेशनल स्पोक एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े हब एयरपोर्ट के माध्यम से कनेक्टिंग इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने वाले लोगों की सुविधा के लिए हब एंड स्पोक…
 26 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच डील होने के बाद से इंटरनेशनल क्रूड मार्केट (Crude Oil Market) में गिरावट ही आ रही है। स्थिति यह है कि अब क्रूड…
 26 June 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी गिरावट आई है। होर्मुज स्ट्रेट से धीरे-धीरे ट्रैफिक सामान्य हो रहा है। इससे गुरुवार को कच्चा तेल ईरान युद्ध के…
 24 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत की कुछ अच्छी बातें निकल कर सामने आईं हैं। संकेत मिले हैं कि दोनों देश के वार्ताकार अगले 60 दिनों…
 24 June 2026
नई दिल्‍ली: ऋषभ पंत की सैलरी में 12 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कटौती पर दिग्‍गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने चुटकी ली है। उन्‍होंने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर एक पोस्‍ट…
 24 June 2026
नई दिल्ली: बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। इसके तहत स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर जैसी कंपनियां अब अपने ब्रांड…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन हाई कोर्ट से एक और बड़ा झटका लगा है। अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नीरव…
 24 June 2026
नई दिल्ली: किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने देश…
Advt.