अजिंक्य रहाणे के संन्यास से फिर चर्चा में BCCI की पेंशन स्कीम, जानिए किस पूर्व क्रिकेटर को हर महीने मिलते हैं कितने रुपये
Updated on
05-08-2026 12:05 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेलने वाले रहाणे पेंशन के सबसे हाई लेवल ब्रैकेट के हकदार हैं। दुनिया भर के खेल निकायों में पूर्व खिलाड़ियों के लिए इस तरह की मासिक पेंशन योजना बेहद दुर्लभ मानी जाती है, जिसे बीसीसीआई पिछले 20 से अधिक सालों से चला रहा है।कब शुरू हुई थी BCCI की पेंशन स्कीम?
रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने इस ऐतिहासिक पेंशन योजना की शुरुआत अप्रैल 2004 में की थी। शुरुआत में इस योजना के तहत 174 पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों को हर महीने 5,000 रुपए की पेंशन दी जाती थी। उस समय इस योजना का लाभ उठाने के लिए खिलाड़ी का कम से कम एक टेस्ट मैच खेला होना अनिवार्य था।