GNews7.com

स्मार्टफोन हो या कार... सेकंड हैंड सामानों के दीवाने हुए भारतीय, रिकॉर्ड तोड़ रही है बिक्री

Updated on 20-06-2026 01:19 PM
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल फोन बिक्री पर नजर रखने वाली संस्था काउंटरपॉइंट्स रिसर्च के अनुसार इस साल जनवरी से मई के दौरान कुल स्मार्टफोन बिक्री में रीफर्बिश्ड और प्री-ओन्ड डिवाइसों की हिस्सेदारी 26% रही, जबकि पिछले साल इसी समय में यह करीब 23% थी। रिसर्च फर्म का कहना है कि कोविड काल को छोड़ दें तो यह बाजार सबसे तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। ऑटोमोबाइल्स में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला है। क्रिसिल रिसर्च के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में सेकंड हैंड कारों की बिक्री 9% बढ़कर 61 लाख यूनिट पर पहुंच गई, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह 56 लाख यूनिट थी। इसके मुकाबले नई कारों की बिक्री 8% बढ़कर 46.4 लाख यूनिट रही। नई कारों की बिक्री को सितंबर में जीएसटी रेट्स में कटौती से कुछ सहारा मिला।

क्यों बढ़ी बिक्री?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, नवंबर के बाद से स्मार्टफोन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसकी बड़ी वजह मेमोरी चिप्स की कीमतों में दो से तीन गुना तक बढ़ोतरी है। AI डेटा सेंटर्स की बढ़ती मांग के कारण इन चिप्स की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। उद्योग से जुड़े अधिकारियों का अनुमान है कि इस समय में कुछ हैंडसेट की कीमतों में औसत बढ़ोतरी 30 से 35% के बीच रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.