GNews7.com

भोपाल को मिली हैदराबाद-जयपुर की सीधी रेल कनेक्टिविटी, यात्रियों को मिलेगा नियमित सफर का लाभ, जानें नया शेड्यूल

Updated on 06-06-2026 12:30 PM

भोपाल। भोपाल और आसपास के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल प्रशासन ने हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन से नियमित ट्रेन में बदलने का फैसला किया है। अब यह ट्रेन 17079/17080 नंबर के साथ नियमित रूप से संचालित होगी। ट्रेन का संचालन भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल और संत हिरदाराम नगर स्टेशनों से होगा।

अब भोपाल के यात्रियों को हैदराबाद, सिकंदराबाद, नांदेड़, अकोला, उज्जैन, रतलाम, अजमेर और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों के लिए नियमित रेल सुविधा उपलब्ध होगी। पहले स्पेशल ट्रेन होने के कारण इसके संचालन को लेकर अनिश्चितता रहती थी, लेकिन नियमित ट्रेन बनने से यात्रियों को अग्रिम आरक्षण, यात्रा योजना और सीट उपलब्धता में आसानी होगी।

बड़े शहरों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

व्यापार, शिक्षा, नौकरी और पर्यटन के उद्देश्य से यात्रा करने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। जयपुर और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी। ट्रेन में एसी द्वितीय, एसी तृतीय, शयनयान और सामान्य श्रेणी सहित 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं।

ये रहेगा टाइम टेबल

गाड़ी संख्या 17079 हैदराबाद-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 24 जुलाई से हर शुक्रवार को हैदराबाद से चलेगी और रविवार सुबह 5:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। वहीं 17080 जयपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस 26 जुलाई से प्रत्येक रविवार को जयपुर से रवाना होकर मंगलवार सुबह 5 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। ट्रेन इटारसी, भोपाल और संत हिरदाराम नगर स्टेशन से होकर संचालित होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 2026 का…
 06 June 2026
भोपाल। प्री-मानसून की पहली तेज आंधी और बारिश ने राजधानी की बिजली व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। एक ओर संत हिरदाराम नगर में भीषण गर्मी के बीच करीब 10…
 06 June 2026
भोपाल। भोपाल और आसपास के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल प्रशासन ने हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस को स्पेशल ट्रेन से नियमित ट्रेन में बदलने का फैसला किया है। अब…
 06 June 2026
भोपाल। प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार तेज बनी हुई हैं। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और धूलभरी आंधी का असर देखने को मिला। रतलाम में 12…
 06 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने एक कदम उठाया है। जेल अधिकारियों…
 06 June 2026
भोपाल। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने के लिए मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने नई दिल्ली में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से भेंट की।…
 06 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की ई-नगर पालिका परियोजना को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिला है। इस उपलब्धि पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि मुख्यमंत्री डा.…
 06 June 2026
 भोपाल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मप्र से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ शनिवार को अपना नामांकन पत्र भरेंगे।…
 06 June 2026
भोपाल। सरकारी योजनाओं में अनिवार्य समग्र आइडी व्यवस्था की पड़ताल में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। जिले में 31 लाख से अधिक समग्र आइडी धारकों में से 11…
Advt.