GNews7.com

मौत से 3 घंटे पहले कॉल, ऑफिस में पार्टी की:दिल्ली में नवविवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, परिवार बोला- ये सुसाइड नहीं मर्डर है

Updated on 06-07-2026 01:04 PM
नई दिल्ली, दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को 28 साल की आकृति सुतार फ्लैट्स की तीसरी मंजिल से गिर गईं थीं। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हालांकि परिवार इसे सुसाइड नहीं मर्डर बता रहा है।

परिवार ने बताया कि, शनिवार को आकृति न सिर्फ ऑफिस गई थीं, बल्कि उन्होंने अपने साथियों के लिए एक छोटी सी पार्टी भी दी थी। उनका कहना है कि यह डिप्रेशन का संकेत नहीं था।

इसके अलावा, आकृति ने शाम करीब 6 बजे अपनी मां से बात की थी और उस समय वह बिल्कुल सामान्य लग रही थीं। उन्होंने पार्टी के बारे में बात की और कहा कि वह घर लौट रही हैं। फिर तीन घंटे बाद कोई सुसाइड कैसे कर सकता है।

निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थी आकृति, ढाई महीने पहले शादी हुई

पुलिस के मुताबिक आकृति दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार की रहने वाली थीं और छतरपुर की एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं।

आकृति के परिवार ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि घटना को आत्महत्या का रूप देकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसकी पिटाई करता था और दहेज को लेकर उसे लगातार परेशान किया जाता था। परिजनों के अनुसार, यह लव-कम-अरेंज मैरिज थी।

पति की बहन आकृति की दोस्त थी

आकृति की दोस्ती पहले अरस्तु की बहन अगस्तिका सिक्का से हुई थी, फिर अरस्तु के साथ उसका रिश्ता बन गया। ऐसे में उसकी मौत बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

आकृति के चाचा मनंजय सुतार ने बताया कि आकृति ने शाम करीब 6 बजे अपनी मां से बात की थी। दो घंटे बाद यानी रात करीब 8 बजे परिवार को उनके पति का फोन आया। जिन्होंने बताया कि वह लापता हो गई हैं। करीब 90 मिनट बाद पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि पालिका कुंज में एक महिला का शव मिला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 July 2026
पुणे, पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने वारदात से पहले इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जानकारी जुटाई थी।पुलिस के मुताबिक सिया ने इंटरनेट पर यह…
 06 July 2026
जकार्ता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इंडोनेशिया दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात करेंगे और प्रम्बानन मंदिर भी जाएंगे,जो इंडोनेशिया का सबसे बड़ा…
 06 July 2026
झारसुगुड़ा, ओडिशा के झारसुगुड़ा में एक व्यक्ति पत्नी के शव को बाइक पर लाने मजबूर हो गया। लाइकेरा ब्लॉक के उडियापाली गांव में रहने वाले नरेश छत्रिया की पत्नी जमुना की…
 06 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को 28 साल की आकृति सुतार फ्लैट्स की तीसरी…
 04 July 2026
पटना: बिहार को सुशासन और विकास के रथ पर सवार करने वाले राज्य के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार सत्ता की कुर्सी से भले अलग हुए हों, मगर वे विकास के…
 04 July 2026
पटना: जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर अपनी गंभीरता क्या दिखाई सत्ता के होश उड़ने लगे हैं। सबसे हैरत की बात तो ये है कि प्रशांत…
 04 July 2026
मुंबई: मुंबई और आसपास के जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। शहर में कई जगहों पर पानी भरने से वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए हैं और…
 02 July 2026
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। पौथू थाना क्षेत्र के भतारी गांव के समीप कोचिंग…
 02 July 2026
 हमीरपुरः यूपी के हमीरपुर में बहू से परेशान 75 साल के संत ने अपने पेट में छुरी घुसेड़ ली। यह दृश्य देखकर मासूम नातिन बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।…
Advt.