GNews7.com

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : जशपुर के दूरस्थ गांवों को मिली नई रफ्तार

Updated on 19-06-2026 11:35 AM

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले में कुल 11 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिससे दूरस्थ गांवों में रहने वाले लोगों को अब सुगम, सुरक्षित और किफायती आवागमन की सुविधा मिल रही है। 

जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये बसें जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर संचालित हो रही हैं। इनमें कैलाशगुफा से बगीचा, सन्ना से चम्पा, कोतबा से बुलडेगा, तेलाईन से फरसाबहार, रनपुर से कांसाबेल, दोकड़ा से दुलदुला, जशपुर से हर्री , जशपुर से बिचीटोली, जूनाडीह से बासनतला, पत्थलगांव से नारायणपुर तथा दुलदुला से अबिरा जैसे महत्वपूर्ण रूट शामिल हैं। इन बसों के संचालन से ग्रामीण अंचलों के लोगों को अब कम खर्च में सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल रहा है। पहले जहां निजी साधनों या महंगे वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब कम किराए में नियमित बस सेवा उपलब्ध होने से लोगों के खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। इससे आमजन की आर्थिक बचत हो रही है और दैनिक आवागमन आसान हो गया है। विशेष रूप से विद्यार्थियों, किसानों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को इस योजना से बड़ी राहत मिली है। छात्र अब आसानी से स्कूल और कॉलेज पहुंच पा रहे हैं, किसान अपनी उपज को कम लागत में बाजार तक ले जा पा रहे हैं, वहीं श्रमिकों को रोज़गार के स्थान तक पहुंचने में सुविधा हो रही है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी अब अधिक सुगम हो गई है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कम समय और कम खर्च लग रहा है, जिससे समय पर उपचार संभव हो पा रहा है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के माध्यम से न केवल आवागमन सुगम हुआ है, बल्कि यह पहल ग्रामीणों के लिए राहत, सुविधा और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है। यह योजना जिले में विकास की नई दिशा तय करते हुए लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम वेयर हाउस की सील…
 19 June 2026
दंतेवाड़ा। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक प्रशासन की पहुंच एवं जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने गुरुवार को विकासखंड गीदम…
 19 June 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा परिवहन एवं भण्डारण पर आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी…
 19 June 2026
महासमुंद। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक आज जिला पंचायत महासमुंद के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बाल मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों को निरंतर उपचार, परामर्श एवं बेहतर जीवन प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति, जशपुर…
 19 June 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत जशपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना अंतर्गत जिले…
 19 June 2026
जशपुरनगर। बच्चों में बढ़ते मधुमेह, विशेषकर टाइप-1 डायबिटीज यानी बाल मधुमेह की समय पर पहचान, प्रभावी उपचार, नियमित फॉलोअप तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से…
 19 June 2026
जशपुरनगर। विकासखंड बगीचा, ग्राम छिछली में स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और एक बेहतर पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित करने हेतु एक व्यापक…
 19 June 2026
जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने…
Advt.