GNews7.com

थलपति विजय को कांग्रेस की चेतावनी, पीएम पद के लिए राहुल गांधी का समर्थन नहीं किया तो दो मंत्री देंगे इस्तीफा

Updated on 31-08-2026 01:15 PM
चेन्नेई: तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और टीवीके के नेता आमने-सामने है। इसके पीछे की वजह टीवीके नेताओं की थलपति विजय को देश का अगला पीएम बनाने वाले बयान है। कांग्रेस इस बात से खफा है कि राहुल गांधी के मुकाबले विजय को प्रधानमंत्री पद के लिए आगे बढ़ा रही है। ऐसे में तमिलनाडु सरकार के मंत्री राजेश कुमार ने टीवीके नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के तौर पर स्वीकार नहीं किया गया तो वे अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।


मंत्री एस राजेश का बयान

तमिलनाडु के मंत्री एस राजेश कुमार ने कहा है कि यदि गठबंधन सहयोगी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का समर्थन नहीं करती है तो कांग्रेस के दोनों मंत्री राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे। कुमार ने साथ ही दावा किया कि राहुल गांधी ही भारत के अगले प्रधानमंत्री होंगे। सत्तारूढ़ टीवीके के मंत्रियों, विधायकों और सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को अगले लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की बढ़ती मांग के बीच राजेश कुमार ने कहा कि अगर गठबंधन सहयोगी इस मुद्दे पर कांग्रेस के रुख का समर्थन नहीं करती है, तो वह और उनके सहयोगी पी. विश्वनाथन (उच्च शिक्षा मंत्री) अपने पदों से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

टीवीके और कांग्रेस में दरार

बता दें कि कांग्रेस ने मई में विजय के नेतृत्व वाली टीवीके को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का फैसला किया था। इसके बाद कांग्रेस को राज्य मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी। राजेश कुमार की नाराजगी रविवार को कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में सामने आई। उनके बयान से संकेत मिलता है कि कांग्रेस अपने रुख से कोई समझौता करने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, विश्वनाथन से तत्काल इस बारे में प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। कुमार के बयान से कांग्रेस और टीवीके के बीच संबंधों में दरार पैदा होने की आशंका जताई जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 August 2026
मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओलि दराजली दुस्तलिक' से सम्मानित किए जाने पर बीजेपी नेता नवनीत राणा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा…
 31 August 2026
चेन्नेई: तमिलनाडु में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और टीवीके के नेता आमने-सामने है। इसके पीछे की वजह टीवीके नेताओं की थलपति विजय को देश का अगला पीएम बनाने वाले…
 31 August 2026
टोरंटो, RSS प्रमुख मोहन भागवत सोमवार को टोरंटो में ‘हिंदू विश्व बंधु’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि मुश्किल वक्त में दूसरों की मदद करना भारत की पुरानी…
 31 August 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी…
 31 August 2026
दिल्ली के बवाना इलाके के एक प्राइवेट स्कूल में तीन साल की छात्रा के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में स्कूल में काम करने…
 29 August 2026
जयपुर: राजस्थान कैडर के एक सीनियर आईएएस को केंद्र सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है। पिछले करीब दस साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे आईएएस राजीव सिंह ठाकुर को मणिपुर…
 29 August 2026
मुंबई: महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों सुर्खियों पर है। मुंढे ने कई बड़ी-बड़ी फूड कंपनियों के खिलाफ एक्शन लेकर दिखा दिया है कि वो नियमों को तोड़ने…
 29 August 2026
भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर…
 29 August 2026
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में…
Advt.