GNews7.com

आरसेटी प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनी दीपिका

Updated on 03-10-2026 02:06 PM

महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने अपने कौशल और स्थानीय बाजार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम में दुकान खोलने के बजाय पास के नगर पंचायत बागबाहरा में अपनी दुकान शुरू करने का निर्णय लिया। आज उनकी सोच उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार की आय में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

दीपिका बताती हैं कि आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनके मन में स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का विचार आया। उन्होंने महसूस किया कि गांव में दुकान संचालित करने की अपेक्षा बागबाहरा नगर में दुकान शुरू करने से अधिक ग्राहकों तक पहुंच बनाई जा सकती है। इसी सोच के साथ उन्होंने बागबाहरा में अपनी बूूटीक एवं ब्यूटी पार्लर दुकान शुरू करने का निर्णय लिया। व्यवसाय शुरू करने के लिए बड़े निवेश की आवश्यकता नहीं थी। दीपिका ने अपने घर की बचत से लगभग 50 हजार रुपये की राशि लगाकर दुकान प्रारंभ की। सीमित पूंजी से शुरू किया गया यह व्यवसाय धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा और आज उनकी दुकान से उन्हें लगभग 20 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह की आय प्राप्त हो रही है।

दीपिका का कहना है कि आरसेटी के प्रशिक्षण ने उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए आवश्यक जानकारी, आत्मविश्वास और मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने स्वयं निर्णय लेकर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया और छोटे स्तर से व्यवसाय की शुरुआत की और आज नियमित आय अर्जित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.