GNews7.com

सनकी बंगाली पत‍ि ने मामूली झगड़े पर पत्‍नी और 2 बच्‍चों को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

Updated on 19-05-2026 12:09 PM
दरभंगा: जिले के पतोर थाना क्षेत्र चंदनपट्टी गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक शक्ल अख्तियार कर ली। एक सनकी शख्स खून का ऐसा प्यासा हुआ कि उसने पूरे घर को ही अपनों के खून से नहला दिया। मंगलवार को इस खौफनाक वारदात में एक महिला और उसके तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।


घर में ही कर दिया खून-खराबा

ये सबकुछ तब हुआ जब हिंसक रुप धारण करते हुए एक सनकी पति ने पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर दी। वहीं उसने खुद को भी उसने घायल कर लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीच भेज दिया जबकि हत्यारे को हिरासत में लेते हुए उसे इलाज के लिए डीएमसीच कराया है।

मृतक पश्चिम बंगाल के रहने वाले

मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के दालकोला जिला अंतर्गत कुंडी थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय फूल कुमारी दास, उसके सात वर्षीय पुत्र ह्रदय दास और छह वर्षीय पुत्री संध्या दास के रूप में हुई है। वहीं, पांच वर्षीय सोन दास गंभीर रूप से घायल है और डीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है।

मामूली बात पर घर में कर दिया खून-खराबा

बताया जाता है कि आरोपी संदीप दास परिवार के साथ चंदनपट्टी स्थित एक मुर्गा फार्म में मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते संदीप का गुस्सा हिंसक हो उठा और उसने डंडे और लोहे की रॉड से पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया। हमले में पत्नी और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से ही आरोपी को दबोचा

मृत बच्चों के मामा मंगू दास ने बताया कि सुबह में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद संदीप ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दरभंगा के पतोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- जब दुनिया एक कॉम्प्रोमाइज पीएम को कुछ सवालों से घबराकर भागते हुए…
 19 May 2026
ऋषिकेश (देहरादून), ऋषिकेश में सोमवार रात शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतर गए। रेलवे सूत्रों के मुताबिक शंटिंग लाइन के अंत में लगे बफर (डेड एंड)…
 19 May 2026
दरभंगा: जिले के पतोर थाना क्षेत्र चंदनपट्टी गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक शक्ल अख्तियार कर ली। एक सनकी शख्स खून का ऐसा प्यासा हुआ कि उसने पूरे घर को…
 19 May 2026
पटना: नीट-यूजी पेपर लीक मामला सामने आने के बाद से पटना के चर्चित शिक्षक खान सर लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इतना ही नहीं, कई मीडिया संस्थान उनका…
 18 May 2026
नई दिल्ली/मुंबई, NEET पेपर लीक केस में सोमवार को 10वीं गिरफ्तारी हुई। CBI ने महाराष्ट्र के लातूर से केमिस्ट्री कोचिंग डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, रविवार…
 18 May 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की कैबिनेट ने सोमवार को हुई अपनी दूसरी बैठक में राज्य सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी…
 18 May 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों और बाबूओं को दो टूक हिदायत दे दी है। सम्राट चौधरी ने साफ -साफ शब्दों में ऐलान कर दिया है कि अगर…
 18 May 2026
गाजीपुर: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर रविवार को गाजीपुर में थे। वह शिक्षा अनुदेशकों को लेकर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य…
 15 May 2026
पटना: सीएम सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करते हुए शुक्रवार को नया रुख अख्तियार किया। सम्राट चौधरी लोकसेवक आवास (सीएम आवास) से पैदल ही निकल…
Advt.