GNews7.com

जगरगुंडा में जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर का औचक निरीक्षण

Updated on 27-05-2026 12:41 PM

सुकमा। जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर द्वारा सोमवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी अपूर्ण आवासों को आगामी 15 जून तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बारिश से पहले सभी कार्यों को समय-सीमा में पूरा करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ठाकुर ने महिला स्व सहायता समूह की दीदियों से चर्चा कर योजनाओं के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की जानकारी ली तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को राजमिस्त्री प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें और आवास निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं दक्षता बढ़े।

ठाकुर ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण एवं मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए। प्रशासन की सक्रियता और सतत निगरानी से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है तथा ग्रामीणों में शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार योपेंद्र पात्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 May 2026
सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाने के सामने पूर्व डिप्टी सीएम टीएम सिंहदेव का आमरण अनशन और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज की क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त हो गई है। सूरजपुर एसडीएम…
 27 May 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। उन्हें साय सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। उनके निधन की खबर से…
 27 May 2026
एमसीबी। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में संचालित शासन की योजनाएं आज कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर सामने आ रही हैं। ग्राम अमृतधारा,…
 27 May 2026
एमसीबी। भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 मई से 25 मई 2026 तक “जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान” का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान जनजातीय…
 27 May 2026
महासमुंद। मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को जन आंदोलन का रूप देने…
 27 May 2026
सुकमा। जिले के जनपद पंचायत कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगरगुंडा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों और अन्य निर्माण कार्यों का जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर द्वारा…
 27 May 2026
सुकमा। सुकमा का तुंगल, जो कभी उपेक्षा और वीरानी का प्रतीक था, आज उम्मीद, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बन चुका है। नगर से मात्र एक किलोमीटर दूर स्थित…
 27 May 2026
सुकमा। जिले के ग्राम पंचायत झापरा में सुशासन तिहार एवं “बस्तर मुन्ने” अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर में प्रशासन की जनहितैषी पहल और संवेदनशील कार्यशैली का प्रभावशाली स्वरूप देखने…
 27 May 2026
सुकमा । जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं पर करारा प्रहार किया। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन में…
Advt.