यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे बड़ा दांव, क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने की तैयारी, क्या करेंगे जेलेंस्की

Updated on 19-04-2025 01:51 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते हैं और इसके लिए वह क्रीमिया पर रूसी पक्ष की बात को मान सकते हैं। अमेरिका का क्रीमिया पर यह फैसला उसका बड़ा कदम होगा। रूस ने 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया पर हमला करने के बाद एक विवादित जनमत संग्रह के जरिए इस क्षेत्र को अपना हिस्सा घोषित किया था। अंतरराष्ट्रीय समुदाय का बड़ा हिस्सा क्रीमिया को रूसी क्षेत्र नहीं मानता है। ऐसे में अमेरिका अगर क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देता है तो यह वैश्विक राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामले से परिचित सूत्रों ने बताया है कि ट्रंप प्रशासन मॉस्को और कीव के बीच व्यापक शांति समझौते के हिस्से के तौर क्रीमिया क्षेत्र पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने पर विचार कर रहा है। हालांकि अभी तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वाइट हाउस और विदेश विभाग ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

पुतिन के लिए होगी राहत!

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि वे रूस को अपनी जमीन नहीं देंगे। दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप का यह कदम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए फायदेमंद होगा। वे लंबे समय से क्रीमिया पर रूसी संप्रभुता को मान्यता देने की मांग कर रहे हैं। रूस के यूक्रेनी के क्षेत्रों पर कब्जे को मान्यता मिल जाएगी और साथ ही यूक्रेन में नाटो में शामिल होने की संभावना भी खत्म हो जाएगी।
इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों पक्ष सीजफायर पर आगे बढ़ने के लिए सहमत होंगे। ट्रंप ने ये भी कहा है कि अगर उन्हें लगा कि कोई भी पक्ष इस प्रक्रिया के लिए समर्पित नहीं है तो अमेरिका पीछे हट जाएगा। अमेरिका के विदेश मंत्री ने भी इसी तरह का बयान दिया है। उनका कहना है कि हम यूक्रेन में शांति चाहते हैं लेकिन अगर दोनों पक्ष की इसमें ढील देंगे तो हम भी मध्यस्थता से हट जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
इस्लामाबाद: भारत की ओर से चिंता जताने के बाद श्रीलंका ने पाकिस्तान के साथ अपने नौसैनिक अभ्यास को रद्द कर दिया। दोनों देशों का यह साझा अभ्यास रणनीतिक रूप से…
 19 April 2025
सना: अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यमन में हूतियों के नियंत्रण वाली राजधानी सना पर बड़े हमले किए हैं। हूती चरमपंथियों से जुड़े सरकारी मीडिया ने शुक्रवार रात को हुए इन हमलों…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने के संकेत दिए है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध को रोकना चाहते…
 19 April 2025
वॉशिंगटन: अमेरिका ने एक बार फिर यूक्रेन-रूस शांति वार्ता से पीछे हटने की बात कही है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में…
 19 April 2025
अमेरिकी सरकार ने हाल ही में कई विदेशी छात्रों को वीजा रद्द होने का मेल भेजा था। इस मेल में इन छात्रों से अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया था।…
 19 April 2025
अमेरिका जल्द ही खुद को रूस-यूक्रेन पीस डील से बाहर कर सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन पीस डील से हटने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि…
 19 April 2025
अमेरिका और ईरान के बीच आज इटली की राजधानी रोम में न्यूक्लियर डील पर बात होगी। इस बातचीत में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची…
 18 April 2025
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसा मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाना चाहते हैं जो अमेरिका के ऊपर होने वाली किसी भी तरह के हमले को रोक सके। इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम की खासियत…
 18 April 2025
ढाका: म्यांमार में संभावित भूमिका को देखते हुए बांग्लादेश की सेना अपनी ड्रोन और हथियार क्षमता को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है। लेकिन इस बार उसकी…
Advt.