GNews7.com

भोपाल के रचना टॉवर में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, चपेट में आए कई वाहन; बहुमंजिला इमारत में फैला धुआं

Updated on 25-05-2026 05:52 PM
भोपाल। राजधानी के रचना नगर स्थित बहुमंजिला आवासीय परिसर 'रचना टॉवर' में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक भीषण आगजनी से हड़कंप मच गया। हादसा बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर (निचले हिस्से) में हुआ, जहां खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी की आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पास ही खड़ी एक कार और अन्य दुपहिया वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लपटें उठते ही वाहनों की टंकियां और टायर फटने की आवाजों से पूरी कॉलोनी दहल उठी। नगर निगम के दमकल अमले ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पूरी बिल्डिंग में भरा धुआं, फ्लैट्स खाली कर भागे लोग

चूंकि आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, इसलिए उसका काला और जहरीला धुआं तेजी से रचना टॉवर की ऊपरी मंजिलों की ओर फैल गया। बहुमंजिला इमारत की खिड़कियों और बालकनी से धुआं निकलता देख फ्लैटों में मौजूद रहवासी, महिलाएं और बच्चे जान बचाने के लिए सीढ़ियों की तरफ भागने लगे। गनीमत रही कि दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

रूट पर थमे वाहनों के पहिए, पुलिस ने संभाला मोर्चा

रचना टॉवर की यह बहुमंजिला इमारत ओल्ड सुभाष नगर मुख्य मार्ग पर स्थित है। यह मार्ग एमपी नगर, सुभाष फाटक और अशोका गार्डन जैसे व्यस्त इलाकों को जोड़ता है। साथ ही, इसी रूट से भोपाल, इंदौर, रायसेन और जबलपुर के लिए संचालित होने वाली रोडवेज बसें भी गुजरती हैं।
दोपहर के पीक ऑवर्स में हुए इस हादसे के कारण मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने दमकल वाहनों को रास्ता दिलाने के लिए मोर्चा संभाला और मार्ग पर यातायात व्यवस्था को दोबारा सुचारू कराया। पुलिस अब आग लगने के पुख्ता कारणों की जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 May 2026
भोपाल, शहर में बिगड़ते सोशल मीडिया माहौल और संभावित सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कड़ा कदम उठाया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के…
 25 May 2026
भोपाल, भोपाल के क्रिस्टल आइडल सिटी फेस-1 में अमृत योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सीवेज लाइन कार्य को लेकर रहवासियों ने विरोध जताया है। इसे लेकर उन्होंने कॉलोनी के एंट्रेंस गेट के…
 25 May 2026
भोपाल। प्रदेश में अपराधियों, फरार वारंटियों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए शनिवार-रविवार की रात पुलिस 2500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतरे।सुबह तक चली इस कार्रवाई में विभिन्न जिलों…
 25 May 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार रात तेज रफ्तार कार से करीब 12 किलोमीटर तक सड़क पर आतंक मचाने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक दिन की रिमांड…
 25 May 2026
भोपाल। राजधानी के रचना नगर स्थित बहुमंजिला आवासीय परिसर 'रचना टॉवर' में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक भीषण आगजनी से हड़कंप मच गया। हादसा बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर (निचले…
 25 May 2026
भोपाल। नोएडा की त्विषा शर्मा की भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध मौत (Twisha Sharma death case) का मामला सोमवार को अहम मोड़ पर पहुंच गया है। अगले 24 घंटों के…
 25 May 2026
भोपाल। घरेलू और विदेशी पर्यटकों को गांव के पारंपरिक रहन-सहन, स्थानीय खान-पान और संस्कृति का अनुभव कराने तथा इसके माध्यम से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से…
 25 May 2026
इंडियन इंडिपेंडेंट रैपर और इंटरनेट पर्सनैलिटी सैंटी शर्मा ने वायरल 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ट्रेंड को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो…
 25 May 2026
भोपाल। बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा है कि मुख्य आरोपित समर्थ सिंह को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर लगातार गहन…
Advt.