GNews7.com

टूटी कलाई भी नहीं तोड़ पाई हौसला, हॉकी में नया मुकाम हासिल कर रहीं गोरखपुर की सोनाली सिंह

Updated on 18-09-2026 12:14 PM
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं, जो मुश्किल परिस्थितियों में अपने सपनों को छोड़ देते हैं। एक साधारण किसान परिवार से आने वाली सोनाली ने विपरीत हालातों को चुनौती देते हुए नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। सोनाली के पिता नवल किशोर सिंह का निधन हो चुका है, जबकि उनकी मां कंचन सिंह हाउस वाइफ हैं।

इंजरी ने तोड़ा खिलाड़ी बनने का सपना

बचपन से ही खेलों में रुचि रखने वाली सोनाली ने गांव के स्कूल में पढ़ाई के दौरान हॉकी खेलना शुरू किया। उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए परिवार ने उनका दाखिला गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में कराया, जहां उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ हॉकी की बारीकियां सीखीं। करीब सात वर्षों तक स्पोर्ट्स कॉलेज में ट्रेनिंग लेने के दौरान सोनाली ने स्कूल स्तर से लेकर नेशनल स्तर तक कई जूनियर प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन एक प्रतियोगिता में उनकी कलाई में गंभीर चोट लग गई। ऑपरेशन के बाद उनकी कलाई में स्टील की तीन रॉड डालनी पड़ीं। इस चोट ने उनके खिलाड़ी बनने के सपने को लगभग खत्म कर दिया।

कोच ने अंपायरिंग करने की सलाह दी

चोट के बाद एक समय ऐसा भी आया जब सोनाली और उनके परिवार को लगा कि हॉकी खिलाड़ी के रूप में उनका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। हालांकि उन्होंने हार मानने से इनकार कर दिया। मां कंचन सिंह और कोच शशि नवैत ने लगातार उनका मनोबल बढ़ाया। मां ने उन्हें समझाया कि जीवन में केवल खिलाड़ी बनना ही लक्ष्य नहीं होता, बल्कि खेल से जुड़े अन्य क्षेत्रों में भी पहचान बनाई जा सकती है। इसी दौरान कोच शशि नवैत ने उन्हें अंपायरिंग में करियर बनाने की सलाह दी।

महिला जूनियर एशिया कप में अंपायरिंग की

सोनाली ने कोच के सुझाव को गंभीरता से लिया और हॉकी से जुड़े रहने के लिए अंपायर बनने का फैसला किया। उन्होंने अंपायरिंग की शुरुआती ट्रेनिंग अपने कोच से ली और बाद में भारतीय हॉकी फेडरेशन के अंपायर पैनल से जुड़े रघु प्रसाद आरवी से भी ट्रेनिंग ली। कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर सोनाली ने हॉकी अंपायर के रूप में एफआईएच की पात्रता हासिल की। इसके बाद उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में अंपायरिंग की। उनकी प्रतिभा और निष्पक्ष निर्णय क्षमता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने उन्हें अपने अंपायर पैनल में शामिल कर लिया।

हाल ही में 4 से 13 सितंबर 2026 तक चीन के मोकी शहर में आयोजितमहिला जूनियर हॉकी एशिया कप में सोनाली सिंह को अंपायरों के पैनल में शामिल किया गया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने कई मुकाबलों में सटीक और निष्पक्ष अंपायरिंग कर अपनी क्षमता का परिचय दिया। भारत ने इस टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.