सुकमा में दो लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

Updated on 19-05-2025 12:48 PM

सुकमा।  छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ और पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने दो लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ के साथ समन्वय करके नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान जगरगुण्डा थाना क्षेत्र में दबिश दी गई। टीम ने दो लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया, जिसकी शिनाख्त मिड़ियम बुधरी के रूप में हुई। उस पर 13 सितंबर 2024 को एक शख्स की पुलिस मुखबिरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहले पिटाई की गई। इसके बाद रस्सी से गला घोंट दिया गया। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है।

माना जा रहा है कि बुधरी की गिरफ्तारी के बाद नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करने में सफलता मिलेगी। बता दें कि केंद्र सरकार मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने की योजना पर काम कर रही है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा के अलावा बस्तर और सरगुजा में भी विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं

और लगातार सफलता भी मिल रही है। वहीं, जिला गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना मैनपुर क्षेत्र के गांव गौरमुंड के जंगलों में नक्सलियों की सूचना के बाद जिला बल और सीआरपीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान पांच किलोग्राम के दो आईईडी बरामद हुए। सुरक्षा बलों ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया है।

नक्सलियों की ओर से जंगल में लगाए गए इस आईईडी से नजदीक गांव के ग्रामीणों और पशुओं को भी नुकसान हो सकता था। सुरक्षाबलों के सर्च अभियान के दौरान जंगल में सोलर प्लेट, वायर, बर्तन जैसी अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुईं। असिस्टेंट कमांडेंट सुधीर कुमार के नेतृत्व में जिला बल और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम गौरमुंड के जंगल में अभियान पर रवाना हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2025
महुआ पेड़ के नीचे जीपीएम जिले के चुकतीपानी गांव में अचानक उतरा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टरमुख्यमंत्री ने पानी टंकी से ओवरफ्लो हो रहे पानी को देखकर जताई नाराजगीबैगा समुदाय ने तेंदू…
 19 May 2025
रायपुर,"सरकार कैसा काम कर रही है, सब ठीक है ना। यही जानने आपके घर आया हूं। आप लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है ना, कुछ दिक्कत परेशानी…
 19 May 2025
मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के बिजराकछार में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में शामिल होंगे।वे 19 मई को सवेरे दस बजे रायपुर…
 19 May 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज अलग बना हुआ है। छत्तीसगढ़…
 19 May 2025
रायपुर।  सीएम साय ने 8 श्रमिकों की मौत पर दुःख जताया है, सीएम ने X पोस्ट में लिखा, महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित फैक्ट्री में आग लगने से कई लोगों के निधन…
 19 May 2025
सुकमा।  छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ और पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। टीम ने दो लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में…
 19 May 2025
रायपुर।  खमतराई थाना पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि डेरापारा रावाभाटा में एक महिला अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रही है।मुखबीर के बताये स्थान पर दबिश…
 19 May 2025
रायपुर। गुढियारी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां मुखबिर की सूचना पर शराब की तस्करी कर रही एक महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।आरोपी महिला अपने…
 19 May 2025
सारंगढ़ बिलाईगढ़। उप पंजीयक सारंगढ़ के तत्वाधान में, रजिस्ट्री कानून के सुविधाजनक 10 नए बदलाव को आम जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन सारंगढ़ के जिला पंचायत…
Advt.