GNews7.com

विमान में मारपीट, लंदन से बांग्लादेश आ रही फ्लाइट में हुआ बवाल, यात्रियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो

Updated on 18-09-2026 12:08 PM
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया, जिसमें फ्लाइट के दौरान दो यात्री हवा में लड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस घटना से फ्लाइट में मौजूद बजुर्ग यात्रियों और बच्चों में घबराहट फैल गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो लोग बहस करते हैं और फिर मारपीट शुरू कर देते हैं। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे पर मुक्के बरसाते देखा जा सकता है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस हाथापाई के दौरान एक व्यक्ति की टी-शर्ट फट गई। बाद में केबिन क्रू के सदस्यों ने दोनों को अलग कराया।

मारपीट की वजह से केबिन में हंगामा

वीडियो में देखा जा सकता है कि केबिन क्रू के साथ कई यात्री भी बीच-बचाव करके उन्हें अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना की वजह से केबिन के अंदर काफी हंगामा हुआ। ढाका ट्रिब्यून ने जब बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जनरल मैनेजर (PR) महबूबुद्दीन अहमद से घटना को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। अहमद ने कहा, "मुझे इस मामले में अभी पता नहीं है। मैं इसकी जांच कर रहा हूं।"

घटना को लेकर लोग दे रहे प्रतिक्रिया

घटना का फुटेज तेजी से X पर वायरल हो रहा है, जहां कई यूजर इसे लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग घटना पर सवाल उठा रहे हैं कि फ्लाइट के अंदर दो यात्रियों की बहस कैसे मारपीट में बदल गई। एक यूजर ने लिखा, यह ऐसी जगह है जहां किसी को मारपीट नहीं करनी चाहिए। आस-पास इतने यात्री होते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, "सोचिए आप अपने बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हों और अचानक केबिन में दो यात्रियों को लड़ते हुए देखें।" एक दूसरे यूजर ने कहा कि यह देखना की तनावपूर्ण है, सोचिन आप उनके बगल बैठे हों तो कैसा लगेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.