GNews7.com

जानें आज कहां और कब आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान, पिछली बार खिताब चूक गया था भारत

Updated on 01-10-2026 12:00 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान इस मेगा टूर्नामेंट के पूरे शेड्यूल का अनावरण करेगी। आज का दिन टूर्नामेंट की शुरुआत का ठीक एक साल का काउंटडाउन भी है। फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि शेड्यूल जारी होने के साथ ही मैचों की टिकट बिक्री प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। यह विश्व कप अगले साल 2 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर 2027 तक चलेगा।

10 टीमें कर चुकी हैं क्वालिफाई, वेस्टइंडीज को खेलना होगा क्वालिफायर

30 सितंबर की अंतिम क्वालिफिकेशन कट-ऑफ तारीख तक कुल 14 में से 10 टीमों ने मुख्य दौर के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। मेजबान होने के नाते दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधे एंट्री मिली है, जबकि नामीबिया सह-मेजबान होने के बावजूद आईसीसी का पूर्ण सदस्य न होने के कारण डायरेक्ट क्वालिफाई नहीं कर पाया। आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने जगह बनाई है। वहीं, दो बार की पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज को अगले साल की शुरुआत में होने वाले क्वालिफायर मुकाबलों से गुजरना होगा, जहां से बाकी बची 4 टीमों का फैसला होगा।

सुपर सीरीज से लेकर सुपर 7 तक का अनूठा सफर

2027 का यह वनडे विश्व कप एक नए और बेहद रोमांचक फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें सेमीफाइनल से पहले तीन अलग-अलग चरण देखने को मिलेंगे। सबसे पहले सबसे निचले पायदान की तीन टीमें सुपर सीरीज में एक-दूसरे के खिलाफ राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में भिड़ेंगी, जिसकी विजेता टीम अगले राउंड में पहुंचेगी। इसके बाद राउंड-2 में 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुपों में बांटा जाएगा और कुल 30 मैच खेले जाएंगे। दोनों ग्रुपों की टॉप-3 टीमें और पूरे टूर्नामेंट की अगली सबसे बेस्ट टीम मिलकर सुपर 7 चरण में प्रवेश करेंगी।

सुपर 7 से तय होंगे 4 सेमीफाइनलिस्ट

सुपर 7 राउंड में कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे, जहां सभी टीमें एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी। इस स्टेज की अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली चार टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बना पाएंगी। सेमीफाइनल में टेबल-टॉपर का सामना चौथे नंबर की टीम से होगा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें आपस में भिड़ेंगी। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों की विजेता टीमों के बीच 21 नवंबर 2027 को खिताबी जंग खेली जाएगी।

जानिए भारत में कब और कहां देख सकते हैं शेड्यूल का सीधा प्रसारण

क्रिकेट फैंस के मन में इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारत के मैच कब और किस स्टेडियम में खेले जाएंगे। आईसीसी का यह शेड्यूल अनाउंसमेंट इवेंट भारतीय समयानुसार आज रात 8:30 बजे से शुरू होगा। भारत में फैंस इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.