GNews7.com

लूट का शिकार हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, मचा हड़कंप

Updated on 18-05-2026 05:12 PM

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लूट का शिकार हो गए। मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल झपटकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि धरमलाल कौशिक सुबह मॉर्निंग वॉक कर आर्च ब्रिज के नीचे से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2026
जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर  आकाश छिकारा के निर्देशानुसार और खनि अधिकारी  शिखर चेरपा के मार्गदर्शन…
 18 May 2026
जशपुरनगर। ग्राम पंचायत सेंदरीमुंडा के वार्ड क्रमांक 7 बैशाखूपारा में वर्षों से बनी हुई पेयजल समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। गर्मी के मौसम में वार्डवासियों को अब स्वच्छ…
 18 May 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत जशपुर नगर के भागलपुर निवासी  मनोज कुमार रजक को बिजली बिल में बहुत राहत दी…
 18 May 2026
रायपुर । केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने सोमवार को रायपुर में डायल 112 सेवा के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था…
 18 May 2026
भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की पहली एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड सेक्टर-6 ने अपने सेवानिवृत्त सदस्यों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन…
 18 May 2026
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लूट का शिकार हो गए। मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार…
 18 May 2026
​भिलाई नगर। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का 17 मई की रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में…
 18 May 2026
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार ग्राम में सीआरपीएफ कैम्प पहुँचे। यहाँ उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा (जन सुविधा केंद्र) का…
 18 May 2026
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुंचकर माओवाद के विरुद्ध संघर्ष में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान…
Advt.