घर से ऑफिस का काम करना हो या फिर ऑनलाइन फिल्में स्ट्रीम करनी हो, सभी के लिए ज्यादा इंटरनेट की जरूरत होती है। आजकल यूजर्स ऐसे मोबाइल रिचार्ज प्लान्स चाहते है, जो अधिक मोबाइल डेटा दें। अपने ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए जियो कुछ प्रीपेड प्लान में अतिरिक्त मोबाइल डेटा दे रहा है। यूजर्स को 20GB तक मोबाइल डेटा मिल रहा है। यह ऑफर 899 रुपये, 749 रुपये और 459 रुपये के साथ मिल रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं।
899 रुपये वाला प्लान
देश की लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी जियो अपने 899 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 फ्री SMS और 2GB डेली डेटा मिलता है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जाता है। साथ ही, प्लान के साथ 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिल रहा है। इतना ही नहीं, इसमें दो ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। वैलिडिटी की बात करें तो प्लान 90 दिनों तक वैलिड रहता है।
749 रुपये का प्लान
अब अगर हम दूसरे प्लान की बात करें तो कंपनी के 749 रुपये वाले प्लान में भी यूजर्स को 20GB अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। यह पैक अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 फ्री SMS और 2GB डेली डेटा के साथ आता है। अभी इसमें 20GB डेटा एक्स्ट्रा मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 72 दिन है।
459 रुपये वाले प्लान में भी एक्स्ट्रा डेटा
Jio के 459 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को 5GB एक्सट्रा डेटा मिल रहा है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2GB मोबाइल डेटा और 100 फ्री SMS के साथ आता है। पैक की वैलिडिटी 28 दिन है।
किन यूजर्स के लिए फायदेमंद?
वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए: लोग घर से ऑफिस का काम करते हैं और उनका रोजाना का डेटा लिमिट खत्म हो जाता है, उनके लिए एक्स्ट्रा 20GB डेटा इमरजेंसी बैकअप की तरह काम करेगा।
ऑनलाइन मूवी और कंटेंट स्ट्रीमर्स के लिए: जो यूजर्स मोबाइल पर एचडी (HD) फिल्में, वेब सीरीज या यूट्यूब वीडियो देखते हैं।
लॉन्ग टर्म प्लान चाहने वालों के लिए: लोग बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं और 72 से 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी वाले प्लान सिलेक्ट कर सकते हैं। साथ ही, उन्हें एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं।
फ्री OTT सब्सक्रिप्शन: 899 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें डेटा के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन भी चाहिए।