GNews7.com

पाकिस्तान के लाहौर में अजरबैजानी महिला के साथ गैंगरैप, आईफोन भी लूटा, पुलिस ने शुरू की छापेमारी

Updated on 28-09-2026 11:43 AM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया है। महिला का आरोप है कि उसे डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके के एक फ्लैट में ले जाया गया, जहां उसके साथ रेप हुआ और उसका फोन भी छीन लिया गया। लाहौर में इसी साल जुलाई में भी विदेशी महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी।

लाहौर पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद उसका मेडिकल कराया है और तीनों संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान करने का दावा करते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी की बात कही है। हालांकि पुलिस को अभी तक आरोपियों में से किसी को गिरफ्तार करने में कामयाबी नहीं मिली है।

रात में कैफे से ले गए

पुलिस अधिकारी अंजुम बशीर ने बताया कि पीड़ित महिला करीब दो हफ्ते पहले बिजनेस के सिलसिले में बाकू से पाकिस्तान आई थी। वह लाहौर के रायविंड इलाके में रह रही थी। 25 सितंबर की रात करीब 11 बजे दो महिलाएं उसे डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके के एक कैफे में ले गईं, जहां बाद में तीन पुरुष भी उनके साथ शामिल हो गए।

पुलिस ने बताया कि कैफे में वक्त गुजारने के बाद उन पुरुषों ने महिलाओं को अपनी गाड़ी से छोड़ने की पेशकश की और फिर उसे एक फ्लैट में ले गए। यहां उन्होंने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उसका आईफोन छीनते हुए उसे लाहौर के गाजी इंटरचेंज के पास छोड़कर फरार हो गए।

गाड़ी बरामद की गई

बशीर ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई कथित गाड़ी मुख्य संदिग्ध के एक रिश्तेदार के घर से बरामद कर ली गई है। पुलिस उन दो महिलाओं की भूमिका की भी जांच कर रही है, जो पीड़िता को कैफै ले गई थीं। पुलिस ने बताया कि तीनों पुरुष संदिग्धों को 'स्टॉप लिस्ट' में डाल दिया गया है ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें।

पाकिस्तान के ही लाहौर में जुलाई में भी विदेशी महिलाओं के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया था। ये मामला काफी चर्चा में रहा था क्योंकि आरोपियों में से एक विदेश मंत्री इशाक डार का करीबी बताया गया थ। इस मामले में 2 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
 29 September 2026
ढाका: बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित…
 29 September 2026
वॉशिंगटन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि भारत सीमापार आतंकवाद (पाकिस्तान से) के बड़े खतरे का सामना कर रहा है। भारत के सहयोगियों का इन चिंताओं पर ध्यान…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार से तीन दिन (28-30 सितंबर) की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एससीओ के दूसरे सदस्यों के…
 29 September 2026
अंकारा/मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रूस, तुर्की से किसी तीसरे मित्र देश को S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम ट्रांसफर करने पर…
 29 September 2026
न्‍यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड…
 29 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशक पुरानी गंगा जल संधि इस साल खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों ने दिसंबर में खत्म होने वाली…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती की बात कही है, जो अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर H-1B के तहत विदेशी वर्कर की मांग करती…
Advt.