GNews7.com

विधानसभा घेराव के लिए जुटे प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक

Updated on 16-07-2026 11:40 AM

रायपुर। अपनी लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के राज्य अतिथि शिक्षक आज राजधानी रायपुर में विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक रायपुर पहुंच रहे हैं। सभी आंदोलनकारी सुबह तूता स्थित धरना स्थल पर एकत्रित होंगे, जहां से पैदल मार्च करते हुए विधानसभा की ओर कूच करेंगे।

अतिथि शिक्षकों की प्रमुख मांगों में संविलियन, नियमितीकरण और समान काम के लिए समान वेतन लागू करना शामिल है। उनका कहना है कि वर्षों से स्कूलों में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं और वेतन नहीं मिल रहा है। कई बार सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

आंदोलनकारी शिक्षकों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उनका आरोप है कि लंबे समय से आश्वासन मिलते रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं निकला। ऐसे में अब विधानसभा घेराव के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जाएगा।

अतिथि शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक और उग्र बनाया जाएगा। वहीं, विधानसभा घेराव को देखते हुए राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस ने विधानसभा परिसर के आसपास अतिरिक्त बल तैनात किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति ने पत्नी के बैंक खाते से 28 लाख रुपए से अधिक निकाल लिए। महिला का आरोप है कि पति ने उसकी जानकारी और सहमति…
 16 July 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई के जेपी सीमेंट प्लांट के सुपरवाइजर पुष्पेंद्र परमार की आत्महत्या के बाद कंपनी के बाकी कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। पिछले 27 से 28 महीने से वेतन…
 16 July 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर ने बुधवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जिस समय यह घटना हुई, तब…
 16 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही जारी है। आज सदन में 63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। प्रश्नकाल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फर्जी ग्रामसभाओं…
 16 July 2026
रायपुर, रायपुर के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव के श्मशान घाट स्थित महानदी तट पर लहूलुहान हालत में महिला की लाश मिली थी। इस मामले का पुलिस ने 48 घंटे…
 16 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (HNLU), रायपुर ने वैश्विक शैक्षणिक पटल पर राज्य का गौरव बढ़ाते हुए एक बड़ी रणनीतिक उपलब्धि हासिल की है। थाईलैंड के बैंकॉक…
 16 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के संरक्षण को लेकर राज्य सरकार की मुस्तैदी का एक बड़ा असर देखने को मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वन्यजीव…
 16 July 2026
रायपुर। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव (वित्त) श्री पी.के.शर्मा तथा अवर सचिव श्री राहुल कुमार श्रीवास्तव ने विकसित भारत जी राम जी  योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को…
 16 July 2026
रायपुर। अपनी लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के राज्य अतिथि शिक्षक आज राजधानी रायपुर में विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक रायपुर पहुंच रहे हैं।…
Advt.